ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
मध्यप्रदेश

इंदौर में छात्रा से स्कूल में अश्लील हरकत, हिंदूवादियों ने शिक्षक को पकड़ा

राऊ/इंदौर। राऊ में श्री उमियाधाम स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ हुई है। पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने छात्रा के साथ बाथरूम में अश्लील हरकतें कीं। मामले में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता सक्रिय हुए और शिक्षक को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, महू निवासी 14 वर्षीय छात्रा की शिकायत पर आरोपित रवि रमेशचंद्र कावलिया निवासी राजलक्ष्मी स्टेट कालोनी, राऊ को गिरफ्तार किया है। छात्रा ने पुलिस को बताया घटना 25 सितंबर की है। लंच के बाद छात्रा का पीछा करते हुए आरोपित बाथरूम में चला गया और अश्लील हरकतें की। छात्रा का आरोप है कि रवि ने उसे बदनाम करने की धमकी दी है। उसने डर के कारण स्कूल आना बंद कर दिया। मामला हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के संज्ञान में आया तो मंगलवार को स्कूल पहुंचे और रवि को थाने ले गए। पुलिस ने छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

बिल्डर पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में केस

विजय नगर थाने की पुलिस ने बिल्डर नवल गर्ग पर दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकतें कीं। टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक एबी रोड की पाश टाउनशिप में रहने वाली 50 वर्षीय महिला ने नवल किशोर गर्ग निवासी विजय नगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपित से जान-पहचान हुई थी। वह उसे बीसीएम हाइट्स ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की 11 वर्षीय बेटी को सफेद दाग है। वह बच्ची को उपचार के बहाने ले गया और उसके साथ भी अश्लील हरकतें कीं।

छेड़छाड़ के आरोपित को पीटते हुए थाने ले गए

चंदन नगर थाने की पुलिस ने राजनगर के संदीप ठाकुर को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपित के खिलाफ 19 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपित बैंक की किस्त लेने घर आता था। इस दौरान परिचय हो गया। आरोपित शादी का दबाव बना कर सगाई तुड़वाने की जिद पर अड़ गया। स्वजन ने मंगलवार को पकड़कर पिटाई कर दी।

Related Articles

Back to top button