ब्रेकिंग
अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की नई पाबंदियों की तैयारी, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'अपनी शर्तों पर खत्म ... झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी, IMD का... झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का बड़ा अभियान: 63 लाख से अधिक वोटरों को नोटिस जारी रामगढ़ के हेहल स्थित स्पंज आयरन फैक्टरी में भीषण टरबाइन ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभी... हजारीबाग मटवारी बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 नामजद और 500 अज्ञात पर FIR, AI से होगी आरोपियों की... पलामू टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर बनाई रील, 4 पर FIR और 1 गिरफ्तार नक्सल प्रभावित बूढ़ापहाड़ में AI से बदलेगी जिंदगी: हुनर से रोजगार 2.0 के तहत 110 युवाओं का रजिस्ट्रे... गिरिडीह में सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन पर संग्राम: प्रशासन ने छीना पुतला, भाजपा नेताओं से तीखी नो... सरायकेला में सनसनीखेज दोहरा हत्याकांड: 20 अगस्त से अगवा दो युवकों के शव वन विभाग की जमीन से बरामद, 2... छात्रों पर लाठीचार्ज पर भड़के पूर्व सीएम चंपई सोरेन: हेमंत सरकार पर साधा निशाना, JPSC-JSSC धांधली की...
मनोरंजन

टीवी पर्सनैलिटी और मॉडल जगी जॉन की किचन में मिली लाश, मौत के कारणों का पता नहीं

नई दिल्ली। टेलीविजन का जाना-माना चेहरा और सेलेब्रिटी शेफ जगी जॉन अपने घर में मृत पाई गईं। जगी शेफ अपने इस केरल के कुरवनकोनम स्थित एक फ्लैट में अपना मां के साथ रहती थीं और पुलिस ने बताया कि वो फ्लैट के किचन में मृत पाई गई थीं। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं और मौत के कारणों का खुलासा अभी नहीं हुआ है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पुलिस का कहना है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं। मामले को लेकर मंगलवार को पूछताछ और पोस्टमॉर्टम की जाएगी, जिसके बाद इस केस में अधिक जानकारी मिल पाएगी। माना जा रहा है कि जिस वक्त जगी की मौत हुई थी, उसी वक्त उनकी मां भी घर में ही थीं। हालांकि, वो बेटी की मौत की खबर से सदमे में हैं और पुलिस के सवालों का जवाब देने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं है।

बताया जा रहा है कि जगी का शव उनके पड़ोसी ने देखा था, क्योंकि पड़ोसी को जगी के पार्टनर ने जगी को देखने के लिए कहा था, क्योंकि वो लंबे समय से उनका फोन नहीं उठा रही थीं। इसके बाद पड़ोसी ने ही इस मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। बता दें कि जगी टेलीविजन चैनल रोज़बाउल पर ‘जगीज़ कुकबुक’ नाम से कुकरी शो चलाती थीं और ब्यूटी व पर्सनैलिटी शोज़ में बतौर जज भी दिखती थीं। साथ ही वो एक जानी मानी होस्ट, सिंगर, मॉडल, मोटिवेशनल स्पीकर और सेलिब्रिटी जज थीं।

गौरतलब है कि फिल्म और टीवी जगत की कई हस्तियों की मौत इसी तरह हुई थी और इन मामलों में हत्या के आरोप भी लगाए, लेकिन अभी भी मामलों में पुलिस जांच कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button