ब्रेकिंग
Lucknow Fire Tragedy: अलीगंज की बिल्डिंग में भीषण आग; एसी डक्ट से फैली लपटों ने ली 15 जिंदगियां Ujjain Gaya Kotha Tirth: उज्जैन के गयाकोठा तीर्थ का बदलेगा स्वरूप; विकास कार्यों के लिए मिले 6.7 करो... Madhya Pradesh News: ट्रांसफर नियमों का उल्लंघन? एमएसएमई और पीडब्ल्यूडी में वरिष्ठता को लेकर बढ़ा विव... Gwalior JAH Hospital News: जया आरोग्य अस्पताल में पार्किंग के नाम पर खुली लूट; खुद अस्पताल के डॉक्टर... Gwalior Coaching Fire Safety: ग्वालियर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा राम भरोसे; केवल 3 के पास फायर... MP UCC Draft: मध्य प्रदेश में 10 दिन में तैयार होगा समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट; जानें आदिवासियों ... Gwalior News: डीएलएड परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी का खुलासा; चाचा दे रहा था भतीजे की जगह परीक्षा, प... Terror Module Exposed: भोपाल एटीएस की बड़ी कार्रवाई; 'लोन वुल्फ' मॉड्यूल तैयार करने वाले सरगना की रिम... Mephedrone Drugs Network: भोपाल में ड्रग्स बनाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़; हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ... Seoni Jumbo Sitaphal GI Tag: सिवनी के सीताफल को मिला GI टैग; अब दुनिया भर में बिखेरेगा अपने स्वाद का...
व्यापार

Hyundai की इस कार पर आया तगड़ा डिस्काउंट, नहीं आएगा फिर ऐसा मौका

जैसे-जैसे त्योहारी सीजन जोर पकड़ रहा है, कार निर्माता कंपनियां अपने उत्पादों पर कई तरह की छूट और ऑफर पेश कर रही है। हुंडई ऑरा (Hyundai Aura) पर 33,000 रुपये की छूट मिल रही है। भारत में Hyundai Aura की कीमतें 6.44 लाख रुपये से शुरू होती हैं। यह चार वैरिएंटएं और 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

भारतीय बाजार में हुंडई के कारों की जबरदस्त डिमांड है। हुंडई की ऑरा सीएनजी इस समय मार्केट में मारुति सुजुकी की डिजायर सीएनजी को बराबर की टक्कर दे रही है। अगर आप भी यह कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके काम की है। हुंडई के कारों पर देश भर मेंकुछ डीलर अक्टूबर 2023 में कई उत्पादों पर भारी छूट की पेशकश कर रहे हैं। ग्राहक इन पर नकद छूट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट छूट के रूप मेंबेनिफिट ले सकते हैं। आइए इन डिस्काउंट ऑफर्सके बारे में डिटेल से जानते हैं।

ऑफर क्या है

हुंडई ऑरा सब-फोर-मीटर सेडान के सीएनजी अवतार पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, इसके साथ 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 कॉर्पोरेट छूट मिल रहा है। दूसरी ओर पेट्रोल वैरिएंटएं पर कैश डिस्काउंट 10,000 रुपये और 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है।

कीमतों में 11,200 रुपये तक की बढ़ोतरी

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में हुंडई ने ऑरा की कीमतों में 11,200 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी, जो कि बेस-स्पेक E वैरिएंटएं पर लागू सबसे अधिक वृद्धि है। SX(O) वैरिएंटएं की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जबकि अन्य सभी वैरिएंटएं में 9,900 रुपये तक की वृद्धि देखी गई है।

ऑरा को ग्रैंड आई10 प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है। यह एक कॉम्पैक्ट सेडान है। अक्टूबर 2023 में हुंडई इस सेडान पर 33,000 रुपये की ऑफर्स दे रही है। भारत में इसका सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी डिजायर, टाटा टिगोर और होंडा अमेज से है।

Related Articles

Back to top button