ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मध्यप्रदेश

कमल नाथ ने कहा-रविशंकर प्रसाद पहले खुद तो कहीं से चुनाव जीत कर बताएं

जबलपुर। जबलपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान भाजपा नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोले- आप नेताओं पर ED के श‍िकंजे के सवाल पर बोले जैसी करनी वैसी भरनी। आगे कहा- भाजपा तीनों प्रदेश राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव जीत रही है। मध्य प्रदेश विकास में आगे बढ़ा है। यह तभी होता है, जब स्थाई और विश्वास की सरकार आती है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा-रविशंकर प्रसाद पहले खुद तो कहीं से चुनाव जीत कर बताएं।

#WATCH भोपाल: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, “रविशंकर प्रसाद पहले खुद तो कहीं से चुनाव जीत कर बताएं।” https://t.co/5cmCkGwRYq pic.twitter.com/YgjNjFmmww

— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 3, 2023

बोले-कमल नाथ जी पार्टी का रफू करवाएं

पीएम अभी तक 38 बार मध्य प्रदेश आ चुके हैं, जबकि पीएम रहे मनमोहन सिंह दस वर्षों में सिर्फ चार बार प्रदेश आए। हमारी सरकार विकास के काम में अल्प संख्यक वर्ग से कोई पक्षपात नहीं करती है। आपकों बता दूं कि कांग्रेस पार्टी में बिखराव है। कमल नाथ जी पार्टी का रफू करवाएं। छिंदवाड़ा में राहुल गांधी के तस्वीर नहीं है।

कमल नाथ की तस्वीर है।

हमारी सरकार कोई पक्षपात नहीं करती है

सनातन का अपमान होता है तो कांग्रेस नेता क्यों चुप रहते हैं। मंदिर के निर्माण में रोड़े अटकाने वाले राजनीतिक हिंदू हैं। सनातन हिंदू नहीं है। एपल फोन से जुड़े सवाल पर कहा – लगता है कांग्रेस नेता होमवर्क नहीं करते।

एपल ने पहले ही चेता दिया था। ऐसी स्थिति भारत ही नहीं बल्कि 150 देशों में हैं। फिर भी सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

शिवराज ने अच्छा काम किया

शिवराज हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उन्होंने अच्छा काम किया है। बिहार में जातिगत जनगणना के विरोध के सवाल पर कहा -भाजपा बिहार में जातिगत जनगणना के विरोध में नहीं है। बिहार में जातिगत जनगणना पक्षपात पूर्ण की जा रही है।

Related Articles

Back to top button