ब्रेकिंग
Punjab Transfer Policy Update: पंजाब में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों की समय-सीमा बढ़ी; अब 30 जून तक... Punjab Weather Alert: पंजाब के 13 जिलों में मौसम विभाग का येलो अलर्ट; तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी Ajnala Land Dispute: अजनाला के खतराय कलां गांव में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष; फायरिंग में एक की मौत... Mahakaleshwar Temple Ujjain: बाबा महाकाल के दर्शनों का नया रिकॉर्ड; 3 दिनों में 7 लाख से ज्यादा भक्त... Bhopal Crime News: रानी कमलापति स्टेशन से आईएसबीटी जा रही महिला का बैग ऑटो में छूटा; पुलिस ने सीसीटी... Ujjain News: महामंडलेश्वर सुमिनानंद महाराज को मिली जान से मारने की धमकी; पत्र में कन्हैया लाल हत्याक... Ujjain Suicide Case: UPSC एस्पिरेंट राहुल ने की आत्महत्या; 6 पन्नों के सुसाइड नोट में ससुराल वालों प... Agar Malwa Police Controversy: फर्जी ड्रग्स केस में घिरे 90 पुलिसकर्मी; कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन था... MP High Court: दागदार अधिकारी को नहीं मिल सकता चीफ इंजीनियर का प्रभार; हाईकोर्ट ने PWD को दिए सख्त न... Indore Crime News: कार का शीशा खटखटाकर मोबाइल लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार; यूपी के 5 शातिर ठग चढ़े पुलि...
खेल

Ind vs SL: केएल राहुल ने खोला राज, बताया- कैसे बना पहले से बेहतर बल्लेबाज

इंदौर। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल का ये मानना है कि वो अब पहले के मुकाबले अपने खेल को ज्यादा अच्छे तरीके से समझते हैं। राहुल का ये भी मानना है कि वो अब खेल को समझने और अपनी पारी को सही तरीके से अागे बढ़ाने को लेकर पहले से बेहतर हो गए हैं। इन कारणों की वजह से अब वो सिमित ओवरों के प्रारूप में निरंतर प्रदर्शन कर पाने में सफल हो रहे हैं। केएल राहुल ने पिछले साल यानी 2019 में वनडे और टी 20 में अच्छा प्रदर्शन किया था। वनडे में उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक साथ ही T20I में तीन अर्धशतक लगाने में सफल रहे थे।

इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में जीत दर्ज करने के बाद कहा कि मैं रन बना रहा हूं और खेल को और ज्यादा समझने की मेरी समझ पहले से ज्यादा बेहतर हुई है। अब मुझे पता है कि अपनी पारी को किस तरह से आगे बढ़ाना है और संवारना है। राहुल ने कहा कि मैं ऐसा पहले नहीं कर पा रहा था। हालांकि मुझे ये जरूर पता था कि अगर में क्रीज पर ज्यादा से ज्यादा देर तक टिका रहूं तो सब कुछ ठीक हो जाएगा।

भारत ने इंदौर में खेले गए दूसरे टी 20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। इस मैच में लोकेश राहुल ने 32 गेंदों पर 45 रन की पारी खेली और टीम इंडिया को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई। इस मैच में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी की और 142 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 143 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम इंडिया ने सात विकेट रहते ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए जबिक नवदीप सैनी और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button