ब्रेकिंग
मणिपुर में क्या है Suspension of Operations एग्रीमेंट, जिस पर अब बनी सहमति, हिंसा के बाद से भी नहीं ... दिल्ली में कल से SARAS मेला, लखपति दीदीयों का होगा जुटान… ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिखेगा उत्थान बिहार में भी ऋषिकेश जैसा ‘लक्ष्मण झूला’ पुनपुन नदी पर बनकर तैयार, जनता के लिए जल्द होगा ओपेन किसान की हत्या से जैसलमेर में बवाल, गांव बना छावनी, 500 पुलिसवाले तैनात… धरना खत्म कराने के लिए छोड़े... शादी वाली ‘वंदे भारत’… जम्मू में लैंडस्लाइड से हाईवे बंद, दूल्हे के लिए सज गई ये स्पेशल ट्रेन; नाचते... पहले थे नक्सली, अब टीचर बनकर संवार रहे जिंदगी, गया के नंदा सिंह की कहानी सितंबर का महीना, पहाड़ों पर बिछी सफेद चादर, चोराबाड़ी ग्लेशियर पर एवलांच… उत्तराखंड के मौसम के अनेक ... कल का मौसम 5 सितंबर: दिल्ली-बिहार में भारी बारिश, UP-पंजाब को मिलेगी राहत; जानें अन्य राज्यों के लिए... पीएम मोदी के मणिपुर दौरे से पहले बड़ी सफलता, खुलेगा नेशनल हाइवे-2, कई अन्य समझौते भी हुए बड़े पैमाने पर अवैध कटाई हुई… उत्तर भारत में आई बाढ़ पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, सरकारों से मा...
मध्यप्रदेश

अबॉर्शन के लिए नहीं मानी गर्लफ्रेंड तो दी रूह कंपा देने वाली मौत… इलाके में मचा हड़कंप

देवरिया: यूपी के देवरिया से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले प्रेमी युवक ने अपनी पार्टनर की इतनी बेरहमी से हत्या की, जो किसी की भी रूह कंपा दे। हत्या की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले में पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

क्या है मामला?
हत्या की वारदात भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम बरौली की है। जहां खेत में ढाई महीने पहले एक अज्ञात युवती का शव दो टुकड़ों में बरामद हुआ था। पुलिस ने सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि मृतक युवती पैना गांव की रहने वाली थी। मृतक युवती का नाम खुशबू सिंह है। उसकी शादी साल 2016 में हुई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही उसका तलाक हो गया था। खुशबू सिंह के ही गांव का रहने वाले एक युवक मुन्ना था। ये दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे।

इसी मुन्ना निशाद नाम के युवक के कारण ही खुशबू ने अपने पति से तलाक लिया था। पति से तलाक लेने के बाद खुशबू और मुन्ना लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे थे। दोनों ही गोरखपुर में किराए के मकान में रह थे। इस बीच खुशबू प्रेग्नेंट हो गई। मुन्ना ने अपनी लिव इन रिलेशनशिप पार्टनर को गर्भपात के लिए दबाव बनाया। इसी को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। तभी गुस्से में आकर मुन्ना ने अपनी पार्टनर खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी। युवक ने हत्या के बाद उसके शव को चाकू से दो टुकड़ो में काट दिया। शव को सूटकेस में पैक करने के बाद अपने गांव के तरफ निकल गया।

रैपर ने खोला राज…
पुलिस ने बताया कि शव को देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में नहर पुल के पास फेंक दिया। खुशबू सिंह का जहां सामान फेंका गया था। उसी समान में एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का रैपर मिला था। इस रैपर पर गोरखपुर सिटी के एक स्पा सेंटर का पता लिखा था। इस रैपर की मदद से पुलिस उस स्पा सेंटर के पते पर पहुंच गई। पुलिस ने जब इसकी जानकारी स्पा सेंटर के कर्मचारियों से जुटाई तो पता चला कि मृतक खुशब इसी स्पा सेंटर में काम किया करती थी। कर्मचारियों की पूछताछ से पुलिस पार्टनर मुन्ना निशाद तक पहुंच गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button