ब्रेकिंग
Ratlam Soybean Price News: रतलाम में पीला सोना हुआ मालामाल, सोयाबीन के दाम 7000 रुपए प्रति क्विंटल प... छतरपुर में बदहाल छात्रावास पर कलेक्टर का कड़ा एक्शन, किचन में गंदगी मिलने पर अधीक्षक निलंबित पीएम जनमन आवास के नाम पर ठगी, बैगा आदिवासियों से पैसे हड़पने वाले 2 ठेकेदारों पर FIR Raipur Extortion Case: 25 करोड़ की रंगदारी मामले में फरार शोएब ढेबर के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी Kawardha News: लापरवाही और स्वेच्छाचारिता पर बड़ी कार्रवाई, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तह... ऑनलाइन सट्टा किंग बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर रायपुर पुलिस का शिकंजा, 1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क Kawardha News: किसानों को काम के लिए रिश्वत न देने की हिदायत, लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित Raipur 53 Lakh Theft Case: रायपुर में 53 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गीजर और टीवी में छुपाए गए थे पैस... Durg Police Cash Reward: नाबालिग की हत्या के फरार आरोपी पर दुर्ग पुलिस ने रखा 10 हजार का इनाम, सूचना... Bastar Cyber Crime News: बस्तर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय सायबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश, जामताड़ा के 2 ...
मध्यप्रदेश

उज्जैन-कोटा मार्ग पर दो ट्रक की भिड़ंत में लगी भीषण आग, चार वाहन खाक

सुसनेर (आगर-मालवा)। आगर मालवा जिले के सुसनेर में उज्जैन-कोटा मार्ग पर रेस्ट हाउस के सामने शनिवार शाम नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत होते ही दोनों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान वहां खड़ा एक ट्रक और एक कार भी आग की चपेट में आ गई।

चार वाहनों में लगी आग देखकर घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। सामने से भिड़े दोनों ट्रक के चालकों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। एक का शव मिला है।

प्रशासन के अधिकारी फायर ब्रिगेड व जेसीबी लेकर घटनास्थल पहुंचे। इस दौरान नलखेड़ा, सोयतकलां सहित जिलेभर की फायर ब्रिगेड भी आग बुझाने के लिए पहुंचीं। जेसीबी से भी रेस्क्यू मिशन चलाकर वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग में कुछ लोग भी फंसे हुए थे। घटना के करीब 30 मिनट बीत जाने के बाद भी प्रशासनिक अमला फायर ब्रिगेड लेकर नहीं पहुंचा था। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें बहुत ज्यादा होने से कामयाबी नहीं मिली।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ट्रक की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक में आग लग गई और आग इतनी भयानक थी कि ट्रक के चालकों को बाहर निकलने तक का भी मौका नहीं मिला।

पास में खड़े आयशर वाहन और एक अन्य कार भी इन आग की लपटों में जलकर खाक हो गई। समाचार लिखे जाने तक सिर्फ एक शव निकला है। अधिकारी मौके पर हैं।

ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग लग गई थी।। आग पर काबू पा लिया गया है। एक ट्रक से जला हुआ शव बरामद हुआ है, जिसकी शिनाख्ती के प्रयास किया जा रहे है।

-पल्लवी शुक्ला, एसडीओपी, सुसनेर

Related Articles

Back to top button