ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
मनोरंजन

15 की उम्र में 32 साल के लड़के ने लक्ष्मी अग्रवाल पर फेंका था तेज़ाब, आपबीती सुन रोने लगे सिद्धार्थ

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ के इस वीकेंड का वार में ‘छपाक’ स्टार दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी के साथ एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल भी घरवालों के बीच पहुंचीं। लक्ष्मी ने यहां अपने साथ हुए एसिड अटैक के बारे में बताया जिसे सुनकर सभी भावुक हो गए इस दौरान लक्ष्मी की बातें सुनकर सिद्धार्थ शुक्ला सबसे ज्यादा भावुक नजर आए। लक्ष्मी ने अपनी आपबीती बताने के बाद सारे कंटेस्टेंट्स से भी उनके कड़वे अनुभव शेयर करने के लिए कहा।

लक्ष्मी ने अपने बारे में बताया कि उनके ऊपर 2005 में एडिस अटैक हुआ था। लक्ष्मी ने बताया, ‘मैं जब 15 साल की थी वो 32 साल का था, वो मुझसे शादी करना चाहता था। जब मैंने मना किया तो उन्होंने और उनके छोटे भाई की गर्लफ्रेंड ने मिलकर मुझपर ऐसिड अटैक किया। एसिड अटैक एक इंसान पर ही नहीं पूरे परिवार पर होता है। इस हादसे के बाद मेरी लाइफ खराब हो गई। मेरे पिता और भाई की मौत हो गई। सबकुछ खत्म हो गया’।

‘जब मैंने इस चेहरे के साथ खुद को बाहर निकाला तो लोगों ने मेरा बहुत मज़ाक बनाया, खासकर लड़िकयों ने। लोग कहते थे कि मैं बहुत डरावनी दिखती हूं, बच्चे मेरा चेहरा देखकर डर जाएंगे। ये दर्द शारीरिक से ज्यादा मानसिक था। लेकिन ये सब झेलने के बाद मैंने सोचा मुझे लड़ना होगा और मैंने उन क्रिमिनल्स के खिलाफ लड़ने का फैसला किया और आज मैं इस जगह खड़ी हूं ‘।

लक्ष्मी के बाद आरती, मधुरिमा,विशाल और रश्मि देसाई ने भी अपनी आपबीती सुनाई। आरती ने बताया कि जब वो 13 साल की थीं तब उनके नौकर ने उनका बलात्कार करने की कोशिश की थी। इसके बाद मधुरिमा ने बताया कि जब वो 12 साल की थीं तब उनके ट्यूशन टीचर ने उन्हें मोलेस्ट करने की कोशिश की थी। वहीं रश्मि देसाई ने बताया घरवालों के तानों से वो इतनी पेरशान हो गई थीं कि उन्होंने ज़हर खा लिया था। विशाल ने बताया था कि बचपन में कुछ लड़कों ने उन्हें बहुत मारा था। इस  तरह घरवालों ने अपनी-अपनी आपबीती सुनाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button