ब्रेकिंग
NEET Re-Exam 2026: पेपर लीक रोकने के लिए वायुसेना की मदद; IAF हेलीकॉप्टर से परीक्षा केंद्रों तक पहुं... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने...
देश

कल्याण बनर्जी ने फिर उतारी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल, और बढ़ेगा विवाद

कोलकाता। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल का विवाद थमता नजर नहीं आ रही है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी ने अब पश्चिम बंगाल में संवैधानिक पद पर बैठे धनखड़ का मजाक उड़ाया है। साथ ही कहा है कि वे ऐसा करते रहेंगे।

पश्चिम बंगाल के सेरामपुर में कल्याण बनर्जी ने कहा कि यह एक तरह का आर्ट है। और यदि जरूरत हुई तो वे हजार बार ऐसा करेंगे।

मैं मिमिक्री करता रहूंगा। यह एक कला है। अगर जरूरत पड़ी तो मैं इसे एक हजार बार करूंगा। मेरे पास अपने विचार व्यक्त करने के सभी मौलिक अधिकार हैं। आप मुझे जेल में डाल सकते हैं। मैं पीछे नहीं हटूंगा। – कल्याण बनर्जी

मिमिक्री विवाद पर संसद में हुआ हंगामा, राहुल गांधी भी थे निशाने पर

इस मुद्दे पर पिछले हफ्ते संसद से लेकर सड़क तक बवाल मचा। हंगामा करने पर करीब 143 विपक्षी सांसदों को निलंबित कर लिया गया, वहीं भाजपा ने उपराष्ट्रपति का अपमान करने के आरोप में देशभर में प्रदर्शन किया।

विवाद की जद में राहुल गांधी भी आए, क्योंकि जब कल्याण बनर्जी संसद परिसर में उपराष्ट्रपति की मजाकिया लिहाज में नकल उतार रहे थे, तब राहुल गांधी उनका वीडियो बना रहे थे।

जाति और किसानों के अपमान तक पहुंच गया मामला

विपक्ष के इस बर्ताव से दुखी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने प्रतिक्रिया दी तो विवाद जाति और किसानों के अपमान तक पहुंच गया।

जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा में सभापति की कुर्सी से कहा, भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में विपक्षी सदस्यों ने उनके पद का अपमान किया है। धनखड़ ने यह भी दावा किया कि यह एक जाट, उनकी जाति और किसान परिवार से आने वाले व्यक्ति के रूप में उनकी पृष्ठभूमि का अपमान है।

Related Articles

Back to top button