ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

तहरीक-ए-हुर्रियत पर पर केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, संगठन पर लगाया बैन

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर को आतंक से मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार ने रविवार को बड़ा एक्शन लिया है। मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर के बाद तहरीक-ए-हुर्रियत पर बैन लग दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवादी गतिविधियों की वजह से संगठन पर UAPA के तहत प्रतिबंध लगाया है।

गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा

केंद्रीय गृहमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया कि तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर को UAPA के तहत एक गैरकानूनी संघ घोषित किया गया है। यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए निषिद्ध गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने लिखा, जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाते और आतंकी गतिविधियों जारी रखते हुए पाया गया।

मसरत आलम गुट पर बैन

इससे पहले गृह मंत्रालय ने 27 दिसंबर को मसरत आलम ग्रुप पर बैन लगाया था। गृहमंत्री शाह ने कहा था कि देश विरोधी गतिविधियों की वजह से संगठन पर 5 वर्ष के लिए बैन लगाया गया है। उन्होंने कहा, यह संगठन और इसके सदस्य राष्ट्र विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त हैं। लोगों को इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं।

Related Articles

Back to top button