ब्रेकिंग
बरेली-देहरादून अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, 2.60 करोड़ की हेरोइन के साथ जब्बार खां गिरफ्तार सदाशिवपेट में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक पुष्करिणी: इतिहास, संस्कृति और आस्था का बेजोड़ संगम नवी मुंबई के ऐरोली में दही हांडी उत्सव के दौरान हादसा: मानव पिरामिड गिरने से 34 वर्षीय गोविंदा की मौ... Sagar Hooch Tragedy: सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; 25 अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र में MPSC के खिलाफ छात्रों का फूटा आक्रोश: चेयरमैन के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी का मिला... राजधानी में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियां तेज: VVIP कारकेड के ड्राई रन से 35 से ज्यादा मार्ग रहेंगे प... Muzaffarnagar Crime News: जन्माष्टमी पर मंदिर गई 14 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी, मुख्य आरोपी समीर गिरफ्... दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि...
मनोरंजन

गंगा में विलीन हुईं ऋतु नंदा की अस्थ‍ियां,भांजी नव्या संग हरिद्वार पहुंचे अभिषेक

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की समधन और शोमैन राजकपूर की बेटी  ऋतु नंदा का 14 जनवरी को निधन हो गया। 71 साल की ऋतु नंदा काफी समय से कैंसर से जूझी रही थीं। उनके निधन से ऐसे कपूर फैमिली और बच्चन परिवार में काफी शोक का माहौल है।

गुरुवार को ऋतु की अस्थियां हरिद्वार स्थित गंगा घाट में विसर्जित की गईं। इस दौरान श्वेता नंदा की बेटी नव्या नवेली और बेटा अगस्त्य मामा अभ‍िषेक बच्चन के साथ  हरिद्वार के वीआईपी घाट पर दादी की अस्थ‍ियों को विर्सजित करने पहुंचे।

अमिताभ ने नातिन, नाती नव्या और अगस्त्य ने अंतिम संस्कार के सभी नियमों को पूरा किया। इस दौरान नव्या भावुक हो गईं। तीर्थ पुरोहित पंडित महेंद्र गौतम, विपुल गौतम और क्षितिज गौतम ने विसर्जन प्रक्रिया सम्पन्न करवाई।

ऋतु के निधन की पुष्टि रणधीर कपूर ने एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत के दौरान की थी। ऋतु का अंतिम संस्कार दिल्ली में किया गया। उनके अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ पहुंचे थे।

बता दें कि 1948 में पैदा हुई ऋतु लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में काफी एक्टिव थीं। उनका गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी शामिल है।  उनके नाम एक दिन में 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचने का रिकॉर्ड है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button