ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे... Bairgania Police Action: तकिया टोला में मची चीख-पुकार, एक ग्रामीण गंभीर रूप से झुलसा; पुलिस जांच में... Sahil Wakode Case Update: परीक्षा के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करने पर पकड़े गए थे छात्र, परिवार ने लगाए...
धार्मिक

जानें कौन हैं पद्मश्री डॉ. रवींद्र नारायण सिंह, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में होंगे प्रमुख यजमान

अयोध्या। नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। देश के इस सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के केंद्र में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. रवींद्र नारायण सिंह भी होंगे। डॉ. आरएन सिंह 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के यजमान के तौर पर उपस्थित रहेंगे और इस कार्यक्रम में सपत्नीक सम्मिलित होंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के एक सदस्य ने यजमान के तौर पर डॉ. रवींद्र नारायण सिंह की उपस्थिति की पुष्टि की है।

बिहार के रहने वाले हैं डॉ. रवींद्र नारायण सिंह

डॉ. रवींद्र नारायण सिंह बिहार के सहरसा जिले के गोलमा इलाके के रहने वाले हैं और पेशे से ऑर्थो सर्जन हैं। लंबे समय से वे पटना में प्रैक्टिस कर रहे हैं। पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित डॉ. रवींद्र नारायण सिंह ने लंदन से FRCS की डिग्री हासिल की है। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की योजना है कि यजमान के रूप में समाज के हर वर्ग से प्रतिनिधित्व हो, इसलिए विहिप अध्यक्ष डॉ. आरएन सिंह का नाम सामने आया है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे 7000 लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देशभर से करीब 7000 लोग शामिल होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के लिए 4 जनवरी से यज्ञ कुंड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। वहीं अन्य अनुष्ठान के लिए कुल 9 कुंड बनाए जाएंगे। मंडप भी तैयार किए जा रहे हैं। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, प्राण प्रतिष्ठा के लिए पूजन 16 जनवरी से ही शुरू हो जाएगा और सबसे पहले मां सरयू का पूजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button