ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...
देश

कश्मीर के लाल चौक पर नन्हीं बच्ची ने तोतली आवाज में गाया गायत्री मंत्र, लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

कश्मीर में श्रीनगर के लाल चौक पर नन्हीं बालिका वैष्णवी कौशिक का तोतली भाषा में गायत्री मंत्र के उच्चारण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इस पर टिप्पणी करने वाले इसे कश्मीर में नए बदलाव के एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं। इस वीडियो में बालिका वैष्णवी कौशिक गायत्री मंत्र का जाप कर रही है, जिसको देखकर देश भर से अब तक 12 हजार लोगों ने ‘एक्स’ पर कमेंट किया है।

आंध्र प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सह-प्रभारी सुनील देवधर ने एक्स पर लिखा, ‘‘जिस लाल चौक के आस-पास सिर्फ गोलियों की आवाज और बम के धमाके सुनाई देते थे। आज यहां एक बच्ची गायत्री मंत्रा क जाप कर रही है। ये है नया जम्मू-कश्मीर!” जम्मू-कश्मीर के आकिब मीर ने वीडियो को रिट्वीट किया और कमेंट किया, ‘‘नमस्कार भारत, तीन साल की बच्ची कश्मीर में गायत्री मंत्र का जाप कर रही है। अब नए जम्मू-कश्मीर में शांति है!”

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने लिखा, ‘‘एक छोटी बालिका जम्मू-कश्मीर के लाल चौक पर खड़ी होकर, निडरता से गायत्री मंत्र का जाप कर रही है जबकि लोग पूछते हैं, कश्मीर में क्या बदलाव हुआ है? ” राज्य सभा के सदस्य़ कार्तिकेय शर्मा ने भी कमेंट बॉक्स में लिखा, ‘‘लाल चौक की हवा, जहां कभी कलह की गूँज भरी रहती थी, अब एक नई ध्वनि लेकर आती है। शांति की चाह रखने वाली मानवीय भावना को एक शांत प्रमाण!” इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पत्रकार अशोक श्रीवास्तव सहित कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद एक्स पर अपने-अपने विचार साझा किये हैं।

वैष्णवी दिल्ली के रोहिणी इलाके के निवासी संदीप कौशिक की पुत्री और पत्रकार सुरेश कौशिक की पौत्री हैं। कौशिक ने बताया कि वैष्णवी हाल में अपने मां-पिता के साथ कश्मीर घूमने गयी थी। आजादी के बाद वर्ष 1948, में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने लाल चौक पर पहली बार तिरंगा फहराया था। जम्मू-कश्मीर में सीमा पार से प्रायोजित आतंकवाद के दौर में लाल चौक इलाके में आतंकवादियों की दहशत हुआ करती थी और पूरा इलाका कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहता था।

Related Articles

Back to top button