ब्रेकिंग
Amit Jani Threatened in Sonipat: फिल्म निर्माता अमित जानी पर हमले की कोशिश, वैष्णो देवी से लौटते समय... Rohtak Crime News: रोहतक में चार साल की बच्ची से तीन बार हुआ यौन उत्पीड़न, सगे पिता और मां गिरफ्तार Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीन संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, हरियाणा औ... Karnal Sarpanch Suspended: करनाल में वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोप में हसनपुर की सरपंच मंजू रानी ... Punjab Congress Campaign Update: पंजाब कांग्रेस के 'वोट बचाओ - देश बचाओ' कैंपेन में अशोक तंवर और उदय... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम...
देश

पीएम मोदी छह फरवरी को गोवा दौरे के दौरान विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने गोवा दौरे के दौरान छह फरवरी को विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने की। उन्होने पत्रकारों से कहा, “ प्रधानमंत्री दक्षिण गोवा में भारत ऊर्जा सप्ताह कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह मडगांव शहर में एक सरकारी समारोह को संबोधित करेंगे और सात विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।” उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं का मोदी उद्घाटन करेंगे उनमें कुन्कोलिम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर, डोना पाउला में भारतीय जल क्रीड़ा संस्थान, बेटिम में कमांडेंट नेवी कॉलेज, कुडचडें में एक ठोस अपशिष्ट उपचार संयंत्र और सेलौलीम बांध पर 100 एमएलडी क्षमता का जल शोधन संयंत्र शामिल है।

सावंत ने कहा, “प्रधानमंत्री पणजी के पास रीस मैगोस किले में बनने वाली रोपवे परियोजना और पाटो में बनने वाली एक 3डी इमारत की आधारशिला भी रखेंगे।” उन्होंने कहा कि ‘मेरा भारत, आम नागरिक केंद्र’, ग्रामीण मित्र, वन अधिकार अधिनियम और अन्य सरकारी कार्यक्रमों के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री की उपस्थिति में एक समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button