अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़, सेना पुलिस का अभियान जारी

जम्मू: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ अवंतीपोरा में मुठभेड़ चल रही है। खबर है कि गुप्त सूचना के आधार पर सेना ने पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू किया था। उसी दौरान आतंकियों ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है ताकि आतंकियों को भागने का कोई मौका न मिले।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों के मौजूद होने की गोपनीय सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के वाची क्षेत्र में घेराबंदी करके तलाश अभियान शुरू किया। आंतिवादियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया लेकिन उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं, जिसके बाद दोनों ओर से मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया,‘‘मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के तीन आतंकवादी मारे गए।”उनमें से एक आतंकवादी की पहचान आदिल अहमद के तौर पर हुई है। वह विशेष पुलिस अधिकारी था जो 2018 में बल छोड़ कर वाची के तत्कालीन विधायक एजाज अहमद मीर के आधिकारिक आवास से सात एके रायफल ले कर फरार हो गया था। उन्होंने बताया कि शेष दो आतंकवादियों की शिनाख्त की जा रही है।






