ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

मोबाइल पर देख रहा था पोर्न, इतने में मिला ‘CBI का नोटिस’; फिर क्या हुआ?

मोबाइल या कंप्यूटर पर पोर्न देखने के शौक आपको मुश्किल में डाल सकता है. प्रतिबंधित साइटों पर क्लिक करने से आप पुलिस के रडार पर तो आ ही सकते हैं, जालसाज भी आपको ठगी का शिकार बना सकते हैं. यदि आपको भी इस तरह का शौक है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है. यह खबर आपको सचेत करने के लिए है, ताकि आप किसी नई मुसीबत में फंस कर अपने जीवन भर की कमाई ना लुटा बैठें. जी हां ऐसा हो सकता है. हुआ भी है पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रहने वाले एक युवक के साथ.

सिलीगुड़ी में वरिष्ठ वकील अत्री शर्मा के मुताबिक उनके एक क्लायंट को सीबीआई की ओर से नोटिस मिला है. यह नोटिस लेकर जब उनका क्लायंट उनके पास आया और उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि इस नोटिस का सीबीआई से कोई संबंध ही नहीं. बल्कि सीबीआई के मुहर का कॉपी कर ठगों के गिरोह ने उनके क्लायंट को ठगने की कोशिश की है. इसमें जालसाजों ने डराने की कोशिश की है कि उनके क्लायंट ने प्रतिबंधित पोर्न साइट को एक्सेस करने की कोशिश की है.दरअसल पीड़ित व्यक्ति अक्सर अपने मोबाइल पर पोर्न वीडियो देखता है. इसी क्रम में उसने कई बार चाइल्ड पोर्न भी सर्च किया था.

सीबीआई का मेल देखकर डर गया युवक

उसने अपने वकील को बताया कि रात में पोर्न साइट पर सर्फिंग के बाद मोबाइल बंद किया और सो गया. वहीं जब सुबह उठा और अपना मेल चेक किया तो उसमें सीबीआई का नोटिस आया हुआ मिला. इसमें उसे गंभीर धाराओं में आरोपी बताते हुए सीबीआई मुख्यालय में हाजिर होने को कहा गया था. वहीं एक हेल्पलाइन नंबर भी बताया गया था.इसे देखकर पीड़ित डर गया और डरते डरते ही उसने वकील को फोन कर पूरी जानकारी दी. इसके बाद वकील ने उसने धैर्य रखने और वही इमेल उन्हें फारवर्ड करने को कहा.

भारत में प्रतिबंधित हैं कई वेबसाइट

वकील के मुताबिक उन्होंने जैसे ही उस ईमेल को देखा, सहज ही अंदाजा लग गया कि यह फर्जी है. फिर उन्होंने उस मेल की जांच कराई और अपने क्लायंट को स्थिति से अवगत कराया. इसके बाद उसने राहत की सांस ली. बता दें कि भारत में सौ से अधिक पोर्न साइटों पर प्रतिबंध है. इन साइटों को खोलना भी अपराध है. हालांकि सरकार की ओर से ही इन साइटों पर फॉयरवॉल लगाकर रखा गया है. इसके चलते भारत में किसी भी नेटवर्क पर यह साइट खुलते ही नहीं. इसमें चाइल्ड पोर्न से संबंधित साइटें अहम हैं.

Related Articles

Back to top button