ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
टेक्नोलॉजी

टेलीग्राम पर 8000 रुपये में मिल रहा आईफोन, खरीदना चाहिए या नहीं?

आजकल टेलीग्राम पर भी स्कीम और ऑफर्स का विज्ञापन किया जाने लग गया है. ग्रुप चैट पर कई तरह कार्ड और लिंक शेयर किए जाते हैं, जिनमें फोन ऑफर्स की डिटेल दी जाती है. इनमें सबसे आकर्षक होते हैं सस्ते में आईफोन दिलाने वाले ऑफर्स. अगर आपके पास भी इस तरह का मैसेज आए तो ऑर्डर करने से पहले जरा सतर्क हो जाएं.

ड़े ही शातिर तरीके से टेलीग्राम पर आईफोन डिस्काउंट ऑफर्स शेयर किए जा रहे हैं. एक तस्वीर के मुताबिक 8 हजार रुपये में आईफोन और 4 से 5 हजार रुपये गूगल पिक्सल और दूसरे प्रीमियम क्वालिटी के स्मार्टफोन दिलाने के दावे किए जा रहे हैं. ये ऑफर पूरी तरह झूठे हैं. ध्यान रखें कि आईफोन या दूसरे स्मार्टफोन्स पर ऑनलाइन ऑफर्स मिलते जरूर हैं लेकिन इतने सस्ते दाम में प्रीमियम डिवाइस का मिलना मुमकिन नहीं है. ये सरासर धोखाधड़ी का मामला है, इसलिए ऐसे ऑफर्स से बचकर रहें.

Cyber Dost ने किया अलर्ट

Cyber Dost ने X-हैंडल पर अलर्ट करते हुए पोस्ट डाली है. इसमें कहा गया है कि टेलीग्राम पर कार्डिंग स्कीम सस्ते आईफोन्स बेचने के वादे से आकर्षित कर रही हैं, लेकिन ये धोखाधड़ी हो सकती है. आप स्कैम में फंस सकते सकते हैं.

धोखाधड़ी का खतरा

टेलीग्राम पर 8000 रुपये में मिल रहा आईफोन खरीदना जोखिम भरा काम हो सकता है. ये धोखाधड़ी हो सकती है. ये भी हो सकता है कि आपने आईफोन के लिए पेमेंट कर दी और आपको आईफोन न मिले. अगर सेलर आपको तुरंत पैसे भेजने के लिए दबाव डाल रहा है तो ये फ्रॉड हो सकता है.

ये भी हो सकता है सस्ते दाम में बेचा जा रहा आईफोन खराब या चोरी का माल हो. साथ ही ऐसे डिवाइस पर कोई वारेंटी या रिटर्न पॉलिसी नहीं होगी.

Related Articles

Back to top button