ब्रेकिंग
फरीदाबाद में सनसनीखेज वारदात: पुलिस चौकी के पास महिला टीचर की दिनदहाड़े चाकू गोदकर हत्या, आरोपी फरार हरियाणा के छोटे शहरों के लिए पहली बार नई टाउन प्लानिंग नीति लागू: बिना लाइसेंस नहीं कटेंगे प्लॉट, बद... झारखंड विधानसभा मानसून सत्र: स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक, 1390 आश्वासनों पर जवाब... रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में गूंजा 'हर-हर महादेव': सावन की पहली सोमवारी पर तड़के 3:30 बजे से उ... JPSC धांधली में CID का पलामू में बड़ा एक्शन: 2 शिक्षकों के ठिकानों पर देर रात छापेमारी, कई डिजिटल एव... जमशेदपुर में फिर गोलीबारी: बर्मामाइंस में युवक आफताब खान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर; टीएमएच से... रांची में JPSC-JSSC परीक्षा में गड़बड़ी पर CBI जांच की मांग: बारिश के बीच जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम ... रांची अपर बाजार में नगर निगम के नोटिस पर भड़के व्यापारी: 12 बजे तक बंद रहीं दुकानें, पार्किंग और नक्... लोहरदगा का अखिलेश्वर धाम: जिसके 'कण-कण' में बसते हैं शिव, सावन में 3 फीट ऊंचे नीले शिवलिंग के दर्शन ... झारखंड 14th JPSC विवाद: परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र, CID की दबिश तेज; जानें ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, मिलती रहेगी मुफ्त बिजली

दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. अब आगे भी राजधानी की जनता को 200 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा मिलती रहेगी. सरकार ने कहा है कि दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली अगले साल तक मिलती रहेगी. इसके अलावा 400 यूनिट तक आधा बिल का भुगतान करना होगा. इसके अलावा वकील और 1984 दंगा पीड़ितों को मुफ़्त बिजली 31 मार्च 2025 तक जारी रहेगी.

कीमतों में पहले हुई थी बढ़ोतरी

दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (DERC) ने देश की राजधानी में बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियों को लेकर कुछ दिन पहले एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत दरें बढ़ाने की अनुमति दी गई थी. उसके तहत सबसे अधिक इजाफा BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) की दरों में देखा गया था, जो 9.42% थी. उसके बाद BSES राजधानी पावर लिमिटेड BRPL) की दरों में 6.39% की बढ़त हुई थी. सबसे कम नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC) की दरों में इजाफा हुआ था, जो 2% का था. टाटा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (TPDDL) ने कोई बढ़ोतरी नहीं की थी.

अभी क्या है हाल?

हाल के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली सरकार हर महीने 200 यूनिट बिजली फ्री मुहैया करा रही है. वहीं 201 से लेकर 400 यूनिट बिजली बिल पर आधे दर पर पेमेंट करना होता है. एनबीटी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में करीब 58 लाख बिजली कंज्यूमर्स हैं, जिनमें से 47 लाख को सब्सिडी मिलती है. इनमें से 30 लाख ऐसे हैं जिनका मंथली बिल जीरो आता है.

Related Articles

Back to top button