ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

हरियाणा के साथ जुड़े है पुलवामा हमले के तार !

फतेहाबाद- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पुलिस अधीक्षक ने फतेहाबाद प्रशासन को पत्र लिखकर फतेहाबाद नंबर की एक गाड़ी की जानकारी मांगी है। आशंका जताई जा रही है कि पिछले साल हुए पुलवामा अटैक के संदर्भ में ये जानकारी मांगी गई है। फिलहाल, स्थानीय अधिकारियों ने इसकी रिपोर्ट भेज दी है।

बता दें कि फरवरी में जैश-ए-मोहम्मद के फिदायीन हमले में CRPF के 40 जवानों के शहीद होने के कुछ दिनों बाद पुलवामा में एक गाड़ी में विस्फोट हुआ था। हालांकि उसमें कोई जनहानि नहीं हुई थी, लेकिन विस्फोट में उस गाड़ी के परखच्चे उड़ गए थे। विस्फोट स्थल पर जो नंबर प्लेट मिली थी, उस पर HR 22 P 1691 अंकित था, हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने पुष्टि करने से इंकार कर दिया है।

मांगी गई ये जानकारी 
पुलवामा के पुलिस अधीक्षक ने एसडीएम फतेहाबाद को पत्र लिखकर पूछा है कि उक्त गाड़ी किसके नाम पर रजिस्टर्ड है। अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह मारुति विटारा ब्रेजा वीडीआई मॉडल कार है।

इसे शक्ति मोटर्स से 7 जुलाई 2016 को भट्टू क्षेत्र में खरीदा गया था। बाद में जनवरी में गाड़ी के मालिक ने यह कार सिरसा के गुड़िया खेड़ा निवासी को बेच दी। उस व्यक्ति ने फतेहाबाद से एनओसी लेकर यह नंबर जमा करवाकर अपनी गाड़ी पर सिरसा जिले का नया नंबर लगवा लिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button