Breaking
उज्जैन: 3 बटुकों से दरिंदगी… SIT जांच में खुलासा; दंडी आश्रम के गुनहगारों का DNA खोलेगा हर राज संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारो... प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?

उत्‍तर प्रदेश में निषाद पार्टी और अपना दल के साथ लड़ेगी भाजपा, जेपी नड्डा का एलान, सीटों पर बनी सहमति

नई दिल्‍ली। पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनावों को लेकर बुधवार को भाजपा की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें कई फैसले लिए गए। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, अनुराग ठाकुर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य नेताओं ने भाग लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में फैसला लिया गया है कि भाजपा, निषाद पार्टी और अपना दल उत्तर प्रदेश में गठबंधन कर चुनाव लडे़गी। भाजपा की दोनों पार्टियों के साथ सीट को लेकर चर्चा हुई है। भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि हम सब एकसाथ मिलकर 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने साथियों के साथ चुनाव में उतर रही है। लोकसभा चुनाव में भी हम सब साथ उतरे थे और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मिलकर भाजपा उत्तर प्रदेश में सभी 403 सीटों पर उतरेंगे। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के विकास में एक नई छलांग लगाई है और प्रदेश के विकास को गति दी है। कनेक्टिविटी के क्षेत्र में पिछले पांच वर्षों में मोदी जी के आशीर्वाद से योगी जी के द्वारा बहुत काम किया गया है

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पांच साल पहले पलायन हो रहा था, गुंडागर्दी हो रही थी, अपहरण हो रहे थे, सरकार के सहयोग से माफिया पनप रहे थे। भाजपा सरकार के पिछले पांच साल की सरकार में ये सभी अराजक चीजें समाप्त हो गई हैं। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। इसके साथ ही भाजपा अध्‍यक्ष ने उत्तर प्रदेश में फिर एक बार, एनडीए 300 पार… का नारा भी दिया। भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि हमारी सोच इमानदार और काम दमदार है। हमनें जो कहा था उसे पूरा किया।

वहीं अपना दल कि अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मेरा यह मानना है कि भाजपा के साथ अपना दल और निषाद पार्टी का यह गठबंधन विकास और सामाजिक न्‍याय के बीच का अलायंस है। एनडीए का यह गठबंधन विकास और सामाजिक न्‍याय के बीच का एक काकटेल साबित हुआ है। उत्‍तर प्रदेश को दोनों की विकास और सामाजिक न्‍याय दोनों की जरूरत है। उत्‍तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने काफी विकास किया है। एनडीए की सरकार ने ओबीसी कम‍िशन की वर्षों पुरानी लंबित मांग को पूरा किया है। वहीं विपक्षी दलों ने ओबीसी के लिए कुछ नहीं किया केवल राजनीति की।

निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष संजय निषाद ने कहा कि भाजपा ने आरक्षण के मुद्दे को सुलझाने का का‍म किया। यही नहीं मैं भारतीय जनता पार्टी को धन्‍यवाद दूंगा कि उन्‍होंने मत्‍स्‍य मंत्रालय को अलग किया और गरीबी की मार झेल रहे मछुआरा समाज के लिए मुफ्त बीमा की सहूलियत दी। यह पहली बार हुआ है कि मत्‍स्‍य मंत्रालय की ओर से मछुआरों के कल्‍याण के लिए 20 हजार करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। विपक्ष को यूपी की जनता की कोई चिंता नहीं है। भाजपा अध्‍यक्ष के साथ दोनों दल के प्रमुखों के बयानों से साफ हो गया है कि तीनों पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है।

उज्जैन: 3 बटुकों से दरिंदगी… SIT जांच में खुलासा; दंडी आश्रम के गुनहगारों का DNA खोलेगा हर राज     |     संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला     |     संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला     |     सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा     |     बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी     |     जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी     |     दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर     |     सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार     |     किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारों पर फैसला     |     प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें