ब्रेकिंग
Mamata Banerjee X Bio: ममता बनर्जी ने X (Twitter) पर बदला अपना बायो; वकील शब्द जोड़कर बीजेपी को दिया... Noida Pollution Control: नोएडा में ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ शुरू; CAQM की फ्लाइंग स्क्वॉड ने 19 टीमों के स... Jabalpur Murder Case: जबलपुर में महिला की नृशंस हत्या; आंखें निकालीं, दांत तोड़े और शव को फांसी पर ल... Noida Crime News: नोएडा में टूर पैकेज के नाम पर करोड़ों की ठगी; रेंजर्स क्लब के 3 डायरेक्टर गिरफ्तार... Hapur Violence: हापुड़ में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के दौरान पथराव और तोड़फोड़; कई लोग घायल, भारी प... Kota Hospital Tragedy: कोटा में सिजेरियन डिलीवरी के बाद 2 और महिलाओं की हालत नाजुक; अब तक 2 की मौत स... Mamata Banerjee News: "मैं खुद एक वकील हूं..."— ममता बनर्जी ने बीजेपी के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जं... Delhi News: दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आतंकी हमले का अलर्ट; बढ़ाई गई सुरक्षा, चप्पे-चप्पे पर पुलि... Tamil Nadu Politics: थलापति विजय की TVK का रास्ता साफ; VCK के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा, अब बनेग... Indore Crime News: इंदौर में दिनदहाड़े गोलीबारी से सनसनी; युवक को सरेआम मारी गोली, गंभीर हालत में अस...
देश

कन्यादान के नाम पर डेढ़ लाख का पैकेज…1400 बेटियों को लगाया 14 करोड़ का चूना, दो मौलवी अरेस्ट

हरियाणा के नूंह से शादी करवाने के नाम पर धोखाधडी और रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है. नूंह पुलिस ने इस मामले में दो मौलाना को गिरफ्तार किया है. जिनकी पहचान पलवल निवासी अरशद और राशिद के रूप में हुई है. दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करके चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. ऐसे में अब दोनों की ईद जेल में ही मनेगी.

फिरोजपुर झिरका के डीएसपी कप्तान सिंह के मुताबिक, नूंह में लड़कियों की शादी में कन्यादान देने के नाम पर दोनों आरोपी मौलाना धोखाधड़ी कर रहे थे. मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो जांच शुरू हुई. डीएसपी ने बताया कि जांच के दौरान मौलाना अरशद पुत्र फजरुद्दीन निवासी बुबलहेडी और राशीद पुत्र मजीद निवासी मुराकसर को पकड़ा गया.

डीएसपी ने बताया कि एक अप्रैल को जुबेदा पत्नी कमालूद्दीन निवासी नांगल शाहपुर तहसील नगीना, जिला नूंह ने थाना नगीना में एक शिकायत दी थी. उन्होंने बेटी की शादी के लिए कन्यादान देने के नाम पर मौलाना अरशद और राशिद एवं उनके अन्य साथियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. शिकायत में पुलिस को बताया था कि आरोपी, लोगों को कन्यादान का पैकेज बेचते थे. वो एक लाख से डेढ़ लाख रुपये के बदले कन्यादान के रूप में एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर, पूरा शादी का सामान व 21,000 रुपये नकद कन्यादान के रूप में देने की बात कहते थे. फिर ऐन वक्त पर रफूचक्कर हो जाते थे.

आरोपियों ने कबूला जुर्म

थाना नगीना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी राशीद को बडकली चौक नगीना और मौलाना अरशद को गिरफ्तार किया है. प्राथमिक पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों की मदद से करीब 1400 लोगों से बेटी की शादी में कन्यादान देने के नाम पर धोखाधड़ी की बात मानी है. आरोपियों ने करीब 14 करोड़ रुपये लेने की बात कुबूल की है. जांच टीम में निरीक्षक रतन सिंह, प्रबन्धक थाना नगीना के नेतृत्व में शामिल थे. आरोपियों को पुलिस ने चार दिन के रिमांड पर लिया है.

Related Articles

Back to top button