ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मध्यप्रदेश

खिरकिया में नगर पंचायत कर्मचारी ने खाया जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान मौत

खिरकिया। नगर परिषद के कर्मचारी ने जहरीली पदार्थ खा लेने से उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नगर परिषद खिरकिया में सहायक ग्रेड तीन के पद पर पदस्थ मनीष पिता प्रेमनारायण निकुम ने शनिवार शाम को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

तबीयत बिगड़ने पर उसने स्वजन को जहरीला पदार्थ खाने के बारे में बताया। तभी स्वजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया लाए। गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान शनिवार रात्रि 11 बजे मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक नपंकर्मी मनीष बीते कुछ महीनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। जिसका उपचार भी चल रहा था। वहीं उसकी पत्नी भी छोड़कर मायके में रह रही थी।

इसी बात से परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात सामने आ रही है। मृतक के पिता ने भी पुलिस को बयान में बेटे के अधिक शराब पीने और बहू के मायके में रहने की बात बताई है। इस मामले को लेकर सीएमओ राकेश मिश्रा ने बताया कि संबंधित कर्मचारी दिसंबर महीने से नशा मुक्ति केंद्र में एडमिट था।

इसके चलते तत्कालीन सीएमओ ने उसके वेतन के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से अभिमत मांगा गया था। चूंकि कर्मचारी मनीष ने मार्च में ही ज्वाइन किया था और मुझे पदभार ग्रहण किए अभी कुछ ही दिन हुए हैं। वहीं मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर कर दी है। रविवार सुबह मृतक के शव का जिला अस्पताल में पीएम कर स्वजन को सौंप दिया गया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Related Articles

Back to top button