ब्रेकिंग
Durg Steel Plant Accident: भिलाई के निजी स्टील प्लांट में हादसे के बाद बड़ा एक्शन, प्लांट निदेशक और ... Police Smaran Divas Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर, कांकेर, सुकमा और अन्य जिलों में मनाया गया ... Khunti St. Michael School Attack: खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, रिम्स रेफर— आक... Palamu Crime News: अंधविश्वास के खौफनाक खेल में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर गला... Palamu Crime News: रेहला में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 7 स्टाफ क्वार्टरों में भीषण चोरी, दुर्गा ... Police Smaran Divas Jharkhand: रांची समेत पूरे राज्य में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस, कर्तव्य के दौ... Ranchi Rare Snake Rescue: रांची में हरियाणा के युवक से दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप बरामद, अंतरराष्ट्रीय... Palamu Crime News: पलामू में दुर्गा पूजा से लौट रही महिला का अपहरण कर हत्या, धान के खेत से मिला शव— ... Deoghar Sindoor Khela News: देवघर में बंगाली परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया सिंदूर खेला, महिलाओं ... BJP Mission 2029 Jharkhand: झारखंड में कमल खिलाने के लिए बीजेपी का बड़ा प्लान, राष्ट्रीय अध्यक्ष नित...
देश

निर्भया केस: दोषियों की फांसी टलने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा केंद्र, आज होगी अहम सुनवाई

नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले में 4 दोषियों को फांसी देने पर रोक लगाने वाले निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की याचिका पर शनिवार को चारों दोषियों से जवाब मांगा। हाईकोर्ट रविवार को याचिका पर सुनवाई करेगी। न्यायमूर्ति सुरेश कैत ने चारों दोषियों मुकेश कुमार, विनय शर्मा, पवन गुप्ता और अक्षय सिंह को नोटिस जारी किया।

अदालत ने महानिदेशक (कारावास) और तिहाड़ जेल के अधिकारियों को भी नोटिस भेजकर केंद्र सरकार की याचिका पर उनका रुख पूछा। महानिदेशक (कारावास) के वकील ने अदालत को बताया कि उसके आदेश का पालन किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत से कहा कि निर्भया मामले में दोषियों ने कानून की प्रक्रिया को मजाक की तरह लिया है और फांसी को लंबित कराने में लगे हैं। मेहता ने दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की भी मांग की है। दोषियों को पहले 1 फरवरी, शनिवार को फांसी दी जानी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button