ब्रेकिंग
Indian Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद भी बाजार पर संकट, 'सुपर अल नीनो' से क्यों... WhatsApp New Feature: अब नंबर देने की जरूरत नहीं! वॉट्सएप पर अपना यूजरनेम बनाने की सुविधा शुरू Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग...
लाइफ स्टाइल

घर पर करें ये हेयर ट्रीटमेंट, मिलेंगी लंबे और सॉफ्ट बाल

बालों को लंबा, घना और सॉफ्ट बनाने के लिए लोग बहुत से प्रयास करते हैं. खासकर की महिलाएं कई तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं. लेकिन इसके बाद भी उनके बाल रूखे और बेजान नजर आते हैं और टूटना बंद नहीं होते हैं. अब इसे ठीक करने के लिए लोग महंगे हेयर ट्रीटमेंट जैसे कि स्पा, स्मूथिंग, कैरेटिन जैसी चीजों का सहारा लेते हैं. लेकिन इनमें मौजूद केमिकल एक समय के बाद बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं.

कई लोग नेचुरल तरीके से अपने बालों की केयर कर उन्हें लंबे और सॉफ्ट बनाना चाहते हैं. ऐसे में आप घर पर हेयर स्पा कर सकते हैं. इससे आपके बालों में शाइन लाने और उन्हें सॉफ्ट बनाने में मदद मिल सकती है. कई लोग पार्लर जाकर हेयर स्पा करना पसंद करते हैं. लेकिन आप घर पर इसे नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर आसानी से कर सकते हैं.

पहले तेल लगाएं

बालों को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाए रखने के लिए बालों में तेल लगाना बहुत जरूरी है. ऐसे में सपा के लिए सबसे पहले बालों पर तेल लगाएं. इससे आपका बालों को विटामिन और मिनरल्स प्राप्त होते हैं. ऐसे में तेल लगाते हुए स्कैल्प की मसाज करें और 20 मिनट तक तेल लगाए रखें.

स्टीम लें

दूसरे स्टेप में अपने बालों को 10 से 15 मिनट तक स्टीम दें. इससे स्कैल्प के पोर्स ओपन होते हैं जो जमी गंदगी के कारण बंद हो जाते हैं. साथ ही इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जो हेयर ग्रोथ में मददगार साबित होता है. ध्यान रखें कि हद से ज्यादा भांप न लें. इससे भी आपके बाल खराब हो सकते हैं.

हेयर वॉश करें

अब तीसरे स्टेप में हेयर वॉश करें. इसके लिए आप माइल्ड शैंपू का उपयोग करेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा. बस ध्यान रखें कि हद से ज्यादा शैंपू का इस्तेमाल न करें इससे आपके बाल ड्राई होते हैं. आप बाल धोने के लिए एप्पल साइडर सिरका. साबूदाना स्टार्च, मेहंदी या फिर चावल के पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

हेयर मास्क लगाएं

हेयर मास्क आपके बालों को पोषण देने और सॉफ्ट बनाने का काम करते हैं. साथ ही स्प्लिट एंड्स को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं. ऐसे में आप घर पर नेचुरल चीजों से भी हेयर मास्क बना सकते हैं. आप एलोवेरा और नारियल तेल, केला और शहद और दही और मेथी का हेयर मास्क बनाकर बालों पर लगा सकते हैं.

शैंपू और कंडीशनर

सबसे लास्ट में बालों को माइल शैंपू से धोएं. इसके बाद आप कंडिशनर अपने बालों पर लगाएं इससे नमी बरकरार रखने में मदद मिलती है. आप हेयर स्पा 1 महीने में एक बार कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button