ब्रेकिंग
Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस...
मध्यप्रदेश

CM मोहन यादव के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज, अब तक 200 केस दर्ज

मध्य प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर अधिकारियों की टीम एक्शन में आ गई है. राज्य में अवैध खनन के अब तक 200 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. सरकार के आदेश के बाद पूरे राज्य में अवैध खनन में इस्तेमाल किये जाने वाले डंपर, पोकलिन मशीनें और पनडुब्बियों को बरामद किया जा रहा है.

पूरे मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिया है कि जो भी कंपनी निर्धारित मापदंड से हटकर खनन कार्य कर रही है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

नियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों का पूरी सख्ती के साथ पालन किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक रेत समेत अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी है. नदियों में निर्धारित मापदंड से हटकर खनन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है.

अभी तक 200 से ज्यादा मामले दर्ज

राज्य सरकार के विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, खरगौन, हरदा और शहडोल समेत प्रदेश में करीब 200 मामले दर्ज किये जा चुके हैं. इस कार्रवाई में डंपर, पोकलिन मशीन, पनडुब्बी जब्त की गई है. पूरे मामले में 1.25 करोड़ रूपये का राजस्व अर्थदंड लगाया गया है.

15 जून तक चलेगा अभियान

जानकारी के मुताबिक अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध 15 जून तक अभियान चला कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके तहत इन-स्ट्रीम माइनिंग पर प्रभावी रोक लगाने, जितनी मात्रा की ईटीपी जारी की गई है, उससे अधिक परिवहन ना हो और स्वीकृत क्षेत्र से बाहर उत्खनन ना हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर और खनिज अधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

Related Articles

Back to top button