ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

BJP के शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित… PM मोदी की जीत के लिए मुस्लिम महिलाओं ने मांगी दुआ

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने के लिए प्रयागराज में मुस्लिम समुदाय की महिलाओं ने रविवार को दुआ की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक महिला मोर्चा की मंत्री निगत खान के नेतृत्व में करेलाबाद मीरापुर क्षेत्र की मुस्लिम समाज की महिलाओं ने नमाज अता कर मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के लिए दुआ मांगी है। उनका कहना है कि  मोदी के शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित हैं। उनका कहना है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए तीसरी बार देश में मोदी सरकार के गठन के लिए अल्लाह से दुआ मांगी है।

मोदी ने महिलाओं के लिए बिना भेदभाव किए बहुत कुछ किया

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने हम महिलाओं के लिए बिना भेदभाव किए बहुत कुछ किया है। उनका कहना है कि दूसरी मुस्लिम महिलाओं को मोदी के पक्ष में मतदान करने के लिए जागरूक किया और मतदान के लिए उन्हें बूथ तक ले जान का भी कार्य किया। महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की केसरिया रंग वाली टोपी सिर पर धारण करके नरेन्द्र मोदी के लिए अल्लाह से दुआ की। टोपी के ऊपर कमल का फूल छपा है। उन्होंने अपास में मिठाई भी एक दूसरे को खिलाई। उनके हाथ में मोदी का मुखौटा भी नजर आ रहा था।

Related Articles

Back to top button