ब्रेकिंग
Dhanbad PF Investment Scam: झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, DHFL घोटाले में 727 करोड़ के नुकसान की होग... Latehar News: बरियातू पुलिस पर महिला से मारपीट का आरोप, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए जांच के आदेश RIMS Ranchi News: सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अज्ञात मरीज की सफल न्यूरोसर्जरी, बचाई गई जान Jharkhand High Court News: JPSC सिविल सेवा परीक्षा रद्द होने के खिलाफ याचिका पर सोमवार को फिर होगी स... Medininagar Food Safety Raid: एसडीएम संजय कुमार पांडेय की बड़ी कार्रवाई, कई दुकानदारों पर लगा जुर्मा... Ranchi Crime News: सुखदेव नगर के पहाड़ी टोला में बंद घर से 40 लाख की चोरी, बेटी की शादी के लिए रखे थ... Delhi Police CJP Protest Update: धारा 163 लागू होने के बीच जनपथ पर जुटे युवा, कॉकरोच जनता पार्टी के ... Supreme Court News: बंधक हाथी ‘उत्तोली रमन’ की सुरक्षा का ब्योरा न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरक... INDIA Alliance News: विपक्ष के आंदोलन में आपसी मतभेद आए सामने, राष्ट्रपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंड... Delhi Metro Service Update: CJP के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में 57 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें...
उत्तरप्रदेश

शादीशुदा शौहर ने किया दूसरा निकाह… दहेज में मिला ई-रिक्शा, बुलेट न मिलने पर दिया तीन तलाक

उत्तर प्रदेश के बरेली से तीन तलाक का मामला सामने आया है. यहां शादीशुदा शख्स ने धोखा देकर दूसरा निकाह कर लिया. दहेज में उसे दान-दहेज दिया गया. चार लाख रुपये नगद और ई-रिक्शा शादी में मिलने के बाद भी वह 2 लाख रुपये और बुलेट की मांग कर रहा था. डिमांड पूरी न होने पर वह पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. उसे तीन तलाक देकर घर से धक्का मार बाहर निकाल दिया. एसएसपी के निर्देश पर आरोपी पति समेत सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है.

मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा का है. यहां की रहने वाली इमराना का आरोप है कि 4 साल पहले नई बस्ती थाना किच्छा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रहने वाले सद्दाम के साथ उसका निकाह हुआन था. शादी में उसके परिजनों ने दहेज में चार लाख रुपये और एक ई रिक्शा भी दिया था. आरोप है कि दिए गए दहेज से ससुराल पक्ष और उसका पति खुश नहीं था.

पति ने मांगी बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपए नगद

आरोपी पति शादी के बाद से ही बुलेट मोटरसाइकिल और दो लाख रुपए नगद दहेज में मांग रहे थे. उनकी मांग पूरी ना होने पर उसके ससुरालीजन आए दिन उसे मारते पीटते थे. उसका पति उसे लगातार तीन तलाक देने की धमकी भी दे रहे था. पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि सद्दाम पहले से ही शादीशुदा है. उसका निकाह 9 साल पहले हो चुका था. उसके बावजूद भी वह लगातार दहेज की मांग कर रहा था. जब इसका विरोध किया तो उसने तीन तलाक देकर जिंदगी भर का रिश्ता खत्म कर दिया.उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया और जमकर मारपीट की. पीड़िता ने स्थानीय थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं हुई.

पति समेत सात ससुरालियों के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति सद्दाम, सास अनीशा, अफरोज, कासिम, रुखसार, नासिर और भूरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. सभी आरोपी फरार हैं. पीड़िता का कहना है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए जिससे उसे न्याय मिल सके. मामले में थाना बारादरी के प्रभारी अमित पांडे ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति समेत 7 लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है. महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है. जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Related Articles

Back to top button