ब्रेकिंग
World Environment Day 2026: हर साल पैदा हो रहा 2.3 अरब टन कचरा; पर्यावरण बचाने के लिए आज ही अपनाएं य... Delhi Hotel Fire: बर्मिंघम से लिवर ट्रांसप्लांट कराने दिल्ली आया था परिवार, मालवीय नगर हादसे में मरी... Delhi Hotel Fire: बेटे के इलाज के लिए इराक से दिल्ली आया था परिवार, मालवीय नगर अग्निकांड में साले की... Bulandshahr Temple Namaz: बुलंदशहर में मंदिर के अंदर नमाज पढ़ने पर 3 गिरफ्तार; हिंदू किसान की सलाह प... Araria Crime News: अररिया में खौफनाक वारदात; बाजार में खरीदारी कराने के बहाने पति ने की पत्नी की गला... Mohali Murder Case: मोहाली के बेस्टेक मॉल के पास दफ्तर में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत... Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर प्रसाद अस्पताल अग्निकांड में 6 की मौत; 13 बेड वाले ICU में भर्... Chhapra Ammonia Gas Leak: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव; तेज धमाके के बाद मची अफरा-... Delhi Hotel Sealing: दिल्ली में मालवीय नगर हादसे के बाद बड़ा एक्शन; महिपालपुर के 250 होटलों पर लटकी ... Richest CM in India: भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन? डीके शिवकुमार और चंद्रबाबू नायडू के पास है अ...
देश

AAP सरकार का OSD रिश्वत लेते गिरफ्तार, मनीष सिसोदिया बोले- सख्त से सख्त सजा दो

नई दिल्ली: सीबीआई ने दो लाख रुपए के कथित रिश्वत मामले में दिल्ली सरकार के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का विशेष कर्तव्य अधिकारी (OSD) बताया जाता है। वहीं मनीष सिसोदिया ने गिरफ्तार किए गए OSD के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि मुझे पता चला है कि सीबीआई ने एक जीएसटी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है, यह अधिकारी मेरे ऑफिस में बतौर OSD भी तैनात था। सीबीआई को उसे सख्त से सख्त सजा दिलानी चाहिए।

PunjabKesari

सिसोदिया ने ट्वीट किया कि ऐसे कई भ्रष्टाचारी अधिकारी मैंने खुद पिछले 5 साल में पकड़वाए है। सीबीआई अधिकारियों ने बताया कि गोपाल कृष्ण माधव नामक अधिकारी को GST संबंधित मामले में कथित रूप से 2 लाख रुपए रिश्वत लेते समय देर रात गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने कहा कि माधव को पूछताछ के लिए तत्काल सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया। सूत्रों ने कहा कि इस मामले में सिसोदिया की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। मामले की जांच जारी है। वह 2015 से सिसोदिया के कार्यालय में तैनात हैं। यह गिरफ्तारी दिल्ली विधानसभा चुनाव से दो दिन पहले की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button