ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मध्यप्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में हुई डकैती का खुलासा, आरोपी के घर पहुंची पुलिस, पत्नी ने लुटेरे पति को पहचाना

इंदौर : मंगलवार को इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र में हुई बैंक डकैती के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महज 12 घंटे में विजयनगर पुलिस ने डकैती करने वाले आरोपी के बारे में बड़ा खुलासा किया है। डीएसीपी अभिनव विश्वकर्मा और उनकी पूरी टीम पूरी रात आरोपी की तलाश में लगी रही। पुलिस टीम ने 1200 सीसीटीवीफुटेज खंगाले और आरोपी के घर तक पहुंची। आरोपी पंजाब नेशनल बैंक के आसपास नौकरी करता था। आरोपी के घर से घटना में उपयोग रेनकोट, जूते, बैग, मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपी रिटायर्ड फौजी है और बैंक में गार्ड की नौकरी करता था। हालांकि आरोपी घर से फरार हैष फिलहाल पुलिस की टीम लगातार उसके पीछे लगी हुई है।

आरोपी की पत्नी ने सीसीटीवी फुटेज में आरोपी पति आरोपी अरुण कुमार सिंह राठौर की पहचान की है। आरोपी की पत्नी ने पूछताछ में बताया कि कल रात घर आने के बाद कहीं चले गए। आरोपी को अधिक शराब पी कर नौकरी करने पर आर्मी की नौकरी से हटा दिया गया था।

आरोपी नयागांव उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वही इस पूरे मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही आरोपी की गिरफ़्तारी होगी। इस पूरे मामले का खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा।

बता दें कि मंगलवार को दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर पंजाब नेशनल बैंक में लूट हो गई। घटना शाम करीब 4.30 बजे की है। यहां एक नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसता है और फायरिंग करके रुपए लेकर फरार हो जाता है। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसके बाद पुलिस आरोपी के घर तक पहुंच पाई।

Related Articles

Back to top button