ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
मध्यप्रदेश

भाई को बांधने बहनों को भा रही हैं श्रीराम, कान्हा की राखियां, स्लम राखी की भी मांग

ग्वालियर। रक्षाबंधन त्योहार को लेकर राखी का बाजार तैयार है। बाजार में विभिन्न वैरायटी की राखियां बेची जा रही हैं, जो न केवल बाजार की शोभा बढ़ा रही हैं, बल्कि लोगों को भी आकर्षित कर रही हैं। दुकानदारों पर अनेक प्रकार की राखियां उपलब्ध हैं, जिनमें विशेष डिजाइन और स्टाइल की राखियां भी शामिल हैं। शहर के दौलतगंज में राखियों का बाजार सज गया है। यहां खरीदारी के लिए महिलाएं पहुंच रही हैं।

दुकानदार उनकी मांग पूरी करने में व्यस्त हैं। युवाओं को स्लम राखियां भा रही हैं, इसलिए बहनें इन राखियों की खरीदारी ज्यादा कर रही हैं। इसके अलावा चंदन, तुलसी, मोती, ब्रेसलेट, ज्वैलरी, कोलकाता कढ़ाई, नजर बट्टू राखियों की मांग भी खूब है। दुकानदारों का कहना है कि वैरायटी बढ़ाई गई है। शिवलिंग, खाटू श्याम, राधा कृष्ण के साथ राधे-राधे, श्रीराम लिखी राखी भी बाजार में मौजूद है।

दुकानदार चेतन गर्ग ने बताया कि, मैं कई सालों से यहां दुकान लगाता हूं, लेकिन इस बार रक्षाबंधन की कई वैरायटी हम लोग लेकर आए हैं। ग्राहक की भी खूब डिमांड बढ़ रही है। इस बार रक्षाबंधन में वैसे तो सभी वैरायटी की राखियों की मांग है, लेकिन युवा की पसंद स्लम राखियां बनी हुई हैं।

बाजारमें बच्चों के लिए भी खास राखियां

  • बाजार में बच्चों के लिए भी खास राखियां हैं। उनकी पसंद के अनुरूप दुकानदारों ने राखियां मंगाई हैं। इनमें कार्टून, लाइट, गेम, कान्हा, महादेव सहित अन्य वैरायटी में राखियां उपलब्ध हैं। गिफ्ट पैक में भी राखियां बाजार में आई हैं। इसमें राखी के साथ रोली, चावल भी दिए जा रहे हैं। दामों में भी है वैरायटी: रक्षाबंधन के इस मौके पर बाजार में राखियों की वैरायटी दिख रही है। साथ ही इन राखियों के दामों में भी विविधता है।
  • विशेष रूप से, दुकान पर सबसे ज्यादा मिलने वाली राखियां वह हैं जिनमें भगवान की छवि दिखाई गई है। यहां नार्मल राखी की शुरुआत पांच रुपये से होकर, ब्रेसलेट वाली राखियां और चंदन, तुलसी वाली राखियां 50 से 100 रुपये तक की कई विभिन्न मूल्य में उपलब्ध हैं। दुकानदार अमित कुमार बताते हैं कि वर्तमान में नार्मल राखी की मांग बहुत कम हो रही है। बजाय इसके, लोग कुछ अनूठा और विशेष चाहते हैं, और इस वजह से इस बार बाजार में भगवान की छवि वाली राखियों की मांग बढ़ गई है।

Related Articles

Back to top button