ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मध्यप्रदेश

इंदौर में लिफ्ट की डक्ट में गिरा डेढ़ साल का मासूम ,पानी में डूबने से हुई मौत..

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक डेढ़ साल के बच्चे की खेलने के दौरान निर्माणाधीन टाउनशिप की लिफ्ट के गड्डे में गिरने से मौत हो गई, वहीं लसूड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दरअसल यह घटना इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र की है। जहां खंडवा के भगवानपुरा का रहने वाला विशाल पटेल अपनी पत्नी और बच्चों के साथ निर्माणाधीन टाउनशिप में मेहनत मजदूरी कर पेट पाल रहा था।

मगर उसको क्या पता था कि टाउनशिप में लिफ्ट के लिए खोदा गया गड्ढा उसी के डेढ़ साल के रियांश की मौत की वजह बन जायेगी। वहीं मृतक रियांश के परिजनों का आरोप है की ठेकेदार की लापरवाही से रियांश खेलते – खेलते लिफ्ट के लिए खोदा गया गड्डे में गिर जाने से मौत हो गई। इसके पहले भी इस गड्ढे में कुछ समय पहले एक बच्ची गिर गई थी लेकिन उसे समय रहते बचा लिया गया था, बहरहाल पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों के बयान लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button