ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

अहमदाबाद MC ने झुठलाया ट्रंप का दावाः रोड शो में 70 लाख नहीं एक लाख लोग आएंगे

अहमदाबादः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 फरवरी को अहमदाबाद में होने वाले 22 किलोमीटर लंबे रोडशो के दौरान सड़क के दोनों ओर करीब एक लाख लोगों के मौजूद रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ट्रंप ने जो दावा अपने एक वीडियो में किया है, उससे यह संख्या काफी कम है।

हाल में ट्रंप ने एक वीडियो में कहा था, ‘‘ रोडशो के मार्ग में 70 लाख लोग मौजूद होंगे।” गौरतलब है कि अहमदाबाद की कुल आबादी 70 से 80 लाख है। अहमदाबाद नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने बुधवार को कहा कि इस रोड शो में करीब एक लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। रोडशो की मार्ग योजना के अनुसार ट्रंप और मोदी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से सबसे पहले साबरमती आश्रम आएंगे।

इससे पहले भी गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने एक वीडियो ट्वीट कर कहा था कि दुनिया की सबसे पुरानी लोकतंत्र दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र से 24 फरवरी को मिलेगी।  इस दौरान ट्रंप सबसे बड़ी जनसमूह को संबोधित करेंगे।  ” ट्रंप और रूपाणी के दावे से उलट अब अहमदाबाद नगर निगम खुद कह रहा है कि लोगों की संख्या मात्र एक लाख हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button