ब्रेकिंग
Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात; बागी सांसद भी दिल्ली ... UP Weather Tragedy: यूपी में आंधी-बारिश का तांडव, 24 घंटे में 24 मौतें; अगले 48 घंटों के लिए फिर अलर... Kanpur Lamborghini Case: पुलिस ने दाखिल की 180 पन्नों की चार्जशीट; हादसे के वक्त शिवम ही चला रहा था ... BSP Election Results: आकाश आनंद का नहीं चला जादू; 3 राज्यों में फिर खाली हाथ रही बसपा, वोट शेयर में ... Saharanpur News: रिश्वत लेते राज्य कर अधिकारी गिरफ्तार; पहले लिए 3 लाख, फिर मांग रहा था मंथली Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार; यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, जानें एमपी-राजस्था... Tamil Nadu Election Results 2026: 1 वोट से हार गए मंत्री पेरियाकरुपन्न; टीवीके के श्रीनिवास सेतुपति ... Bengal Election 2026: SIR में 91 लाख नाम कटने का किसे हुआ फायदा? उन 20 सीटों का रिजल्ट जहाँ हुई सबसे... Bengal Election 2026: राजारहाट न्यू टाउन सीट पर 24 घंटे बाद भी सस्पेंस; TMC-BJP में कांटे की टक्कर, ... Bengal Election 2026: बंगाल में BJP की आंधी; मुस्लिम और महिला विधायकों की संख्या घटी, जानिए क्या है ...
मध्यप्रदेश

देहरी घाट पर नदी में डूबे मामा-भांजा, तलाश जारी, रेस्क्यू टीम ने तीन की जान बचाई

 सीहोर। सीहोर और शाजापुर जिले की सीमा पर बहने वाली पार्वती नदी में पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे पांच लोग डूब गए। इनमें से तीन लोगों को तो तुरंत बचा लिया गया, लेकिन दो लोग गहरे पानी में डूब गए। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी है। घटना पार्वती और अजनाल नदी के संगम पर बुधवार सुबह घटित हुई। जो दो युवक गहरे पानी में डूब गए, वो रिश्ते में मामा-भांजा हैं। पुलिस और एनडीआरफ की टीम उनकी तलाश में जुट गई है।

हादसा ग्राम पंचायत अमलाहा के पास देहरी घाट पर सुबह करीब 8 बजे हुआ। पितृमोक्ष अमावस्या होने के कारण नदियों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। जिनके साथ घटना घटित हुई, वे पांचों युवक पितृमोक्ष अमावस्या पर स्नान के लिए नदी में उतरे थे। इसी दौरान गहराई में चले गए। ये सभी आपस में रिश्तेदार हैं। कालापीपल के रहने वाले कृपाल मेवाड़ा (30) और उसका भांजा बीरबल मेवाड़ा (19) लापता हैं। बचाए गए तीन लोगों को सीहोर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो जिलों की सीमा पर है देहरी घाट

पार्वती नदी ने देहरी घाट पर जहां यह हादसा हुआ, वहां दो जिलों की सीमा लगती है। नदी के एक तरफ शाजापुर जिला और दूसरी तरफ सीहोर जिला लगता है। पितृमोक्ष अमावस्या को लेकर बुधवार सुबह से ही देहरी घाट पर स्नान के लिए आए लोगों की भीड़ लगी है। आसपास के कई गांवों के लोग नदी में स्नान करने पहुंचे हैं।

Related Articles

Back to top button