ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
मध्यप्रदेश

भक्तों को नए पैकेट में मिलेगा बाबा महाकाल का प्रसाद, हाईकोर्ट के फैसले के बाद क्यों लिया गया ये फैसला?

मध्य प्रदेश के इंदौर के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की प्रसादी के पैकेट का रंग रूप जल्द ही बदलने वाला है. लगभग 5 महीने पहले एमपी के इंदौर हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका लगाई गई थी. इस याचिका में विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर की लड्डू प्रसादी के पैकेट पर ॐ और महाकाल मंदिर के शिखर की तस्वीर को लेकर याचिकाकर्ता ने आपत्ति जताई थी. याचिकाकर्ता ने सनातन के प्रतीक इन चिन्हों को प्रसादी के पैकेट से हटाने की मांग की थी. इस मामले पर सुनवाई करने के बाद माननीय हाईकोर्ट ने 24 अप्रैल 2024 को श्री महाकाल प्रबंध समिति को आदेश दिया था कि महाकाल मंदिर की प्रसादी पैकेट से ॐ और शिखर की तस्वीर को हटा दिया जाए.

इस पूरे मामले में जानकारी देते हुए कलेक्टर और श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट के आदेशों के परिपालन में जल्द ही महाकाल मंदिर के प्रसादी पैकेट से ॐ और महाकाल मंदिर के शिखर का चिन्ह हटाया जाएगा. इसको लेकर श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति की बैठक में सभी से सुझाव लिए जा चुके हैं. लड्डू प्रसादी के पैकेट की नई डिजाइन तैयार की जा रही है.

पुराना स्टॉक खत्म होने का इंतजार

जानकारी के मुताबिक, प्रसादी पैकेट का पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद अब जो भी पैकेट आएंगे उन पर अब यह चिन्ह नजर नहीं आएंगे. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने बाबा महाकाल के लड्डू प्रसाद को लेकर बड़ा बदलाव किया है. बैठक में निर्णय लिया गया है कि अब मंदिर के लड्डू प्रसादी पैकेट पर मंदिर का शिखर और ॐ नहीं दिखेगा. हाईकोर्ट ने भी मंदिर समिति को डिजाइन में बदलाव के लिए 3 महीने तक का वक्त दिया था.

अप्रैल में दायर की गई थी याचिका

अप्रैल में इंदौर हाईकोर्ट में यह जनहित याचिका इसीलिए लगाई गई थी क्योंकि लोगों का मानना था कि बाबा महाकाल के प्रसादी का उपयोग करने के बाद श्रद्धालु इन पैकेट को जिस पर बाबा महाकाल के शिखर के साथ ही ॐ का चिन्ह बना होता है उसे कचरे में फेंक देते हैं. बाबा महाकाल के शिखर के साथ ही ॐ भी सनातन का प्रतीक चिन्ह है जिसे इस तरह से कूड़े में फेंकना गलत है. इससे सनातन का अपमान होता है जिसको लेकर ही अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता और महंत सुखदेवानंद, ब्रह्मचारी गुरु श्री महंत योगानंद, ब्रह्मचारी श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा इंदौर और पंडित शरद कुमार मिश्रा, गुरु श्री स्वामी राधाकांताचार्य महाराज श्री दुर्गा शक्तिपीठ ने इंदौर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी.

Related Articles

Back to top button