ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मारो-मारो बोलकर पीछे पड़ी भीड़, भागकर SDM ने ऐसे बचाई जान-Video

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं. पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोग नारेबाजी कर रहे हैं. इसी बीच प्रदशनकारियों की एक वीडियो सामने आई है जिसमें वह एसडीएम के पीछे मारो-मारो बोलकर दौड़ लगा रहे हैं. एसडीएम भीड़ के आगे दौड़ लगाकर खुद को बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हत्या के आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर लोगों के अंदर रोष बढ़ता जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब जिले के आदतन अपराधी कुलदीप साहू ने कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख के घर का दरवाजा तोड़ा और उनकी पत्नी और मासूम बच्ची की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए आरोपी ने उनके शवों को घर से ले जाकर बाहर फेंक दिया. इस घटना को अंजाम देने से पहले भी कुलदीप साहू ने कोतवाली थाने के सामने प्रधान आरक्षक तालिब शेख और प्रधान आरक्षक उदय सिंह को कार से कुचलने की कोशिश भी की थी.

पहले की थी कुचलने की कोशिश

आरोपी पुलिस की कार्रवाई से नाराज था जिसके बाद वह पुलिसकर्मियों को ही निशाना बना रहा था. आरोप है कि कुलदीप साहू ने प्रधान आरक्षकों को कार से कुचलने की कोशिश की जिसके बाद उसने रात को एक आरक्षक पर खौलते तेल से हमला कर दिया. खौलते तेल के हमले के बाद आरक्षक को गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती किया गया जहां से उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है. उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है.

सख्त कार्रवाई की मांग

कुलदीप साहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं. लोग लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस-प्रशासन की उदासीनता की वजह से अब लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. सड़कों पर प्रदर्शन करने उतरे लोगों को समझाने के लिए एसडीएम जगन्नाथ वर्मा पहुंचे. लेकिन, मासूम बच्ची और महिला की बेरहमी से हत्या के बाद भड़के लोगों की भीड़ ने उन्हें भी नहीं बख्शा. इसका वीडियो सामने आया है जिसमें एसडीएम के बीच भीड़ मारो-मारो बोलकर दौड़ लगा रही है. वहीं एसडीएम जगन्नाथ वर्मा एक पुलिसकर्मी के साथ जान बचाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button