ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
धार्मिक

छठ पूजा के दिन यूपी बिहार से दिल्ली तक क्या है सूर्योदय का सही समय?

हुंडई मोटर इंडिया ने ग्राहकों के लिए Hyundai Verna को अपडेट कर दिया है. अब ये गाड़ी आप लोगों को दो नए कलर ऑप्शन्स और रियर स्पॉयलर के साथ मिलेगी. नए रंग और स्पॉयलर के चलते इस कार की कीमत में 4 हजार से 5 हजार तक का इजाफा कर दिया गया है. 2024 Hyundai Verna को अब आप नए अमेजन ग्रे पेंट शेड में खरीद पाएंगे, इसी के साथ अब ये सेडान आप लोगों को 8 मोनोटोन शेड्स और दो डुअल टोन पेंट ऑप्शन्स के साथ मिलेगी.

ध्यान दें कि मोनोटोन और डुअल टोन पेंट वाले बाकी ऑप्शन्स की कीमत पहले जितनी ही है. डुअल टोन ऑप्शन्स को केवल टर्बो पेट्रोल ऑप्शन्स के साथ खरीदा जा सकता है.

Hyundai Verna Price in India

बेस वेरिएंट को छोड़कर हुंडई वरना के बाकी सभी वेरिएंट्स 4 से 5 हजार (वेरिएंट पर निर्भर) तक महंगे हो गए हैं. इस कार की कीमत 11 लाख रुपये (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. वहीं, इस सेडान के टॉप मॉडल के लिए 17 लाख 48 हजार रुपये (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे. ऑन रोड कीमत में कई चीजों को शामिल किया जाता है, ऐसे में इस गाड़ी की ऑन-रोड कीमत अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकती है.

Hyundai Verna Features

इस सेडान में 10.25 इंच एचडी इंफोटेंमेंट स्क्रीन, 12 भारतीय भाषाओं का सपोर्ट मिलता है. इसके अलावा नॉन टर्बो मॉडल्स में दो डैशबोर्ड कलर ऑप्शन्स मिलते हैं जैसे कि रेड विद ब्लैक और बेज विद ब्लैक.

यही नहीं, हुंडई वरना में वेंटिलेटेड सीट्स, 64 लाइट एंबियंट लाइटिंग, 8 स्पीकर Bose साउंड सिस्टम और वायरलेस फोन चार्जिंग की सुविधा मिलती है. इस कार में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 फीचर्स भी मिलते हैं.

Hyundai Verna Engine

ये सेडान आपको 1.5 लीटर नेचुरली एसपिरिटेड पेट्रोल इंजन में मिलेगी, इस वेरिएंट को 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और IVT ट्रांसमिशन के साथ खरीदा जा सकता है. ये इंजन 114bhp की पावर और 143.8Nm टॉर्क को जेनरेट करता है.

वहीं, दूसरी तरफ 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल ऑप्शन आपको 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7 स्पीड DCT ट्रांसमिशन ऑप्शन में मिलेगा. इंजन के पावर की बात करें तो ये इंजन 157bhp की पावर और 253Nm टॉर्क जेनरेट करता है.a

Related Articles

Back to top button