ब्रेकिंग
Faridabad DJ Operators Protest: शादियों में डीजे बैन के खिलाफ उतरे डीजे संचालक, महापंचायत में रखी रो... Kurukshetra Road Accident: पिहोवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौलाना आजाद मेड... Panchkula Ravan Effigy Controversy: पंचकूला में दशहरे से पहले रावण के पुतले बनाने को लेकर बड़ा विवाद... Amit Jani Threatened in Sonipat: फिल्म निर्माता अमित जानी पर हमले की कोशिश, वैष्णो देवी से लौटते समय... Rohtak Crime News: रोहतक में चार साल की बच्ची से तीन बार हुआ यौन उत्पीड़न, सगे पिता और मां गिरफ्तार Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीन संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, हरियाणा औ... Karnal Sarpanch Suspended: करनाल में वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोप में हसनपुर की सरपंच मंजू रानी ... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्...
देश

दूल्हा-दुल्हन के लिए रेलवे ने किया कुछ ऐसा, यादगार बन गई मुंबई टू गुवाहाटी वाली ये शादी…

शादी दूल्हा और दुल्हन के लिए एक यादगार लम्हा होता है. लेकिन कभी भी शादी (Ajab Gajab shadi) में कुछ अड़चनें भी आ जाती हैं, वो भी बेहद अजीबोगरीब. एक ऐसा ही मामला पश्चिम बंगाल से भी सामने आया है. मुंबई से 34 बारातियों को लेकर दूल्हे राजा ट्रेन में सवार होकर अपनी दुल्हनिया को लाने जा रहे थे. उन्हें गुवाहाटी जाना था. बारातियों को इस बीच दो ट्रेंनों में सफर करना था. लेकिन एक ट्रेन लेट हो गई.

फिर जिस ट्रेन में बारातियों को आगे जाना था उसके भी निकलने का समय हो गया. ऐसे में जब यह बात रेलवे (Indian Railways) को पता चली तो उन्होंने बारातियों के लिए पूरी ट्रेन ही रुकवा दी.

रेलवे के इस कदम की अब हर जगह तारीफ हो रही है. वहीं बारातियों ने भी रेलवे अधिकारियों को धन्यवाद दिया. शुक्रवार को मुंबई से 34 बारातियों को लेकर आ रही मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस देरी से चल रही थी. इसके चलते बारातियों की कनेक्टिंग ट्रेन हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस के छूटने की स्थिति बन गई. अगर ऐसा होता तो दूल्हे समेत सभी बाराती समय पर शादी स्थल पर नहीं पहुंच पाते. ऐसे में जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा था बारातियों टेंशन में आने लगे.

एक बाराती ने किया ट्वीट

स्थिति को देखते हुए बारातियों में शामिल एक युवक ने ‘एक्स’ पर रेलवे अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई. युवक ने लिखा- गीतांजलि एक्सप्रेस को 1.05 बजे हावड़ा पहुंचना था, जहां से उन्हें शाम चार बजे हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस में सवार होना है. लेकिन गीतांजलि एक्सप्रेस को देरी हो गई है. ऐसे में उनका चार बजे से पहले पहुंच पाना संभव नहीं है. ट्वीट पर रेलवे के उच्च अधिकारियों ने तुरंत नोटिस लेते हुए हावड़ा के डीआरएम को बारातियों की मदद करने का निर्देश दिया.

समय पर पहुंती बारात

निर्देश मिलते ही डीआरएम ने तुरंत हावड़ा-गुवाहाटी सरायघाट एक्सप्रेस को थोड़ी देर रोकने के निर्देश दिए और जैसे ही मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन पहुंची तो सभी बारातियों को बैटरी से चलने वाले वाहन पर सवार कर सरायघाट एक्सप्रेस में बिठाया गया. इसके बाद बाराती समय पर शादी स्थल पर पहुंचे. रेलवे अधिकारियों ने घटना को लेकर कहा कि यह उनकी नैतिक जिम्मेदारी थी. वहीं, बारातियों ने भी रेलवे और इसके अधिकारियों की मदद के लिए धन्यवाद दिया.

Related Articles

Back to top button