ब्रेकिंग
ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि... Hooghly/Kolkata News: चोरबागान पंडाल भगदड़ में हुगली की नर्स श्रीपर्णा पोद्दार की दर्दनाक मौत चोरबागान भगदड़ मामले में 7 गिरफ्तार, कोलकाता में धारा 163 लागू और 5 पंडाल सील France Protests Update: फ्रांस में उग्र हुआ विरोध प्रदर्शन, 8 लाख से ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे— 6 हज... Kolkata Stampede News: कोलकाता के चोरबागान पंडाल भगदड़ में 19 लोगों की मौत, गृह मंत्री अमित शाह ने क... IND vs WI T20 Series: बेंगलुरु में बारिश की भेंट चढ़ा आखिरी मुकाबला, सीरीज 2-2 से हुई ड्रॉ Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'राणाबाली' का शानदा... France Protests News: फ्रांस में सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा, सड़कों पर उतरे 5.5 लाख लोग— राष्ट्रपति ... Cancer Medicine Price Control India: कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, एटेजोलिज़ुमैब और बेवासिज़ुमैब सहित क... AI Usage Risks: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल के बीच किन मामलों में बरतनी चाहिए सावधानी?
दिल्ली/NCR

नोएडा में किसानों का आंदोलन तेज, समाधान खोजने के लिए योगी सरकार ने उठाया ये कदम

किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में आज महापंचायत होने वाली है. महापंचायत में हजारों की संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है. अपनी मांगों को लेकर किसान दिल्ली कूच पर अड़े हैं. दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर पुलिस उन्हें लाख रोकने की कोशिश कर रही है, लेकिन किसान रुकने को तैयार नहीं हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने समाधान निकालने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है.

यूपी सरकार ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में चल रहे किसान आंदोलन का समाधान निकालने के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है. यह कमेटी अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस अनिल कुमार सागर की अध्यक्षता में बनाई गई है. समिति में अनिल कुमार सागर के अलावा पीयूष वर्मा विशेष सचिव अवस्थापना व औद्योगिक विकास, संजय खत्री ACEO नोएडा व सौम्य श्रीवास्तव ACEO ग्रेटर नोएडा, कपिल सिंह ACEO YEIDA शामिल हैं. ये कमेटी एक महीने में सरकार को रिपोर्ट और सिफारिशें सौंपेगी.

महामाया फ्लाईओवर पर किसान जुटेंगे

इधर, किसानों ने आज नोएडा के महामाया फ्लाईओवर पर धरने पर बैठने का ऐलान किया है. दोपहर 12 बजे महामाया फ्लाईओवर पर हजारों की संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है. भारतीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों की मांगें जायज हैं और उन मांगों को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा.

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने भी किसानों की मांग का समर्थन किया है और कहा है सरकार को उनकी मांगें मान लेनी चाहिए. हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों की समस्या के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है.

किसानों मसले पर उपराष्ट्रपति ने जताई नाराजगी

किसानों के प्रति सरकार के रवैये से उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ नाराज नजर आ रहे हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछ लिया किसानों से वादा किया तो कितना निभाया गया है, इसके बारे में भी जानकारी देनी चाहिए. उन्होंने कहा कि ये बहुत गहराई का मुद्दा है. इसको हल्के में लेने का मतलब है कि हम प्रैक्टिकल नहीं हैं. हमारी पॉलिसी मेकिंग सही ट्रैक पर नहीं है. कौन हैं वो लोग जो किसानों को कहते हैं कि उसके उत्पाद का उचित मूल्य दे देंगे? मुझे समझ नहीं आता कि कोई पहाड़ गिरेगा. किसान अकेला है, जो असहाय है.

उन्होंने कहा, ‘कृषि मंत्री जी एक-एक पल आपका भारी है. मेरा आपसे आग्रह है. भारत के संविधान के तहत दूसरे पद पर बैठा व्यक्ति आपसे अनुरोध कर रहा है कि क्या किसान से वादा किया गया था और वादा किया गया तो क्यों नहीं निभाया गया और वादा निभाने के लिए हम क्या कर रहे हैं? पिछले वर्ष भी आंदोलन था और इस वर्ष भी आंदोलन है. कालचक्र घूम रहा है और हम कुछ कर नहीं रहे हैं.’

Related Articles

Back to top button