ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

महिला व्यापारी को डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ 60 लाख रुपए ठगी का मामला, बैंक अकाउंट देने वाले चार आरोपी क्राइम ब्रांच ने पकड़े

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में पिछले दिनों महिला व्यापारी को फर्जी तरिके से डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ 60 लाख रुपए ठगने के मामले में क्राइम ब्रांच ने मेहर और सूरत से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, आपको बता दें पिछले दिनों एक महिला व्यापारी को जेट एयरवेज़ के मालिक नरेश गोयल का नाम लेकर ED और मनी लॉन्डरिंग के तहत घर में फ़र्ज़ी तरीक़े से डिजिटल अरेस्ट कर 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी की गई थी, इस मामले में महिला साइबर क्राइम में शिकायत की थी पुलिस ने इस मामले में मेहर और सूरत से चार आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।इस मामले में क्राइम ब्रांच के DCP राजेश त्रिपाठी ने बताया कि महिला को RBI, सीबीआई और पुलिस का अधिकारी बन फिर उसके बाद ED मनी लॉन्डरिंग वह अन्य तरीक़े से दबाव बनाकर डिजिटल अरेस्ट किया गया था। जिससे महिला को बहुत ज़्यादा डराया धमकाया गया था और अकाउंट फ्रीज करना और मुक़दमे दर्ज करने और जेल भेजने की धमकी देकर 1 करोड़ 60 लाख रुपये ठग लिए थे।

ठगों ने महिला की एक करोड़ की एफडी भी तुड़वा दी थी इस पूरे मामले में अकाउंट उपलब्ध कराने वाले मैहर के राकेश बंसल और उसके पिता और सूरत के दो सामान्य युवकों प्रतिक और अभिषेक को गिरफ़्तार किया है। मैहर के पिता – पुत्र ने जो अकाउंट ठगों को उपलब्ध कराए थे उसमें 10 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ ,वहीं सूरत में पकड़े गए दोनों युवकों के अकाउंट में 5, लाख रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ पुलिस ने चारों आरोपियों को रिमांड पर लिया है और मुख्य आरोपी तक पहुँचने की कोशिश कर रही है, पूरे मामले में पुलिस आरोपियों से बारीकी से पूछताछ करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button