ब्रेकिंग
Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस...
मध्यप्रदेश

गाड़ी की RC में कहीं आपने भी तो नहीं की ये गलती, फौरन करवा लें Update वरना हो जाएंगे परेशान

भोपाल : भोपाल सहित प्रदेश भर के क्षेत्रीय व जिला परिवहन कार्यालयों में वाहनों के पंजीयन कार्ड बनाने की प्रक्रिया अटक रही है। इसकी वजह है पंजीयन के समय दर्ज फोन नंबर। उस समय अधिकतर लोगों के पास मोबाइल फोन नहीं था, ऐसे में अपने कार्यालय का या किसी परिचित का लैंडलाइन नंबर लिखा दिया जाता था। कई लोगों ने जो नंबर लिखाया था, वह अब बंद कर दिया है।

नंबर अपडेट नहीं होने से ओटीपी नहीं

समय बदलने के साथ इसके अपडेट का कोई विकल्प नहीं था। अब पुराने वाहनों के पंजीयन नवनीकरण और स्थानांतरण के लिए वाहन-चार पोर्टल पर जैसे ही आवेदन किए जाते हैं तो नंबर अपडेट नहीं होने से ओटीपी नहीं पहुंचता। इस ओटीपी के अभाव में नवीनीकरण की प्रक्रिया रुक रही है। भोपाल में ही हर रोज 200 से 250 लोग परेशान हो रहे हैं।

11 हजार से अधिक वाहन मालिक परेशान

वहीं प्रदेश भर में 11 हजार से अधिक वाहन मालिक परेशान हो रहे हैं। क्षेत्रीय व जिला परिवहन अधिकारियों की ओर से वाहन मालिकों की मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए वाहन मालिकों से संपकल्प पत्र द्वारा जानकारी जुटाई जाने लगी है, लेकिन इस प्रक्रिया में भी समय लग रहा है। आनलाइन व्यवस्था के तहत एक सप्ताह में वाहनों के पंजीयन नवनीकरण व स्थानांतरण नहीं हो पा रहा है।

वाहनों के स्थानांतरण में भी आ रही दिक्कत

मोबाइल फोन पर ओटीपी नहीं आने से वाहनों के स्थानांतरण कराने में भी लोगों को दिक्कत आ रही है। ओटीपी नहीं आने से पुराने वाहन खरीदने के बाद लोग स्थानांतरण नहीं करा पा रहे हैं। भोपाल सहित प्रदेश भर में करीब पांच हजार वाहन मालिक स्थानांतरण के लिए परेशान हो रहे हैं। मोबाइल अपडेट कराने के लिए आरटीओ व डीटीओ के चक्कर लगा रहे हैं।

केस-एक

संत हिरदाराम नगर निवासी प्रताप ठाकुर ने एक फर्म के नाम के एक दोपहिया गाड़ी का स्तानांतरण के लिए कियोस्क संचालक से आवेदन कराया, लेकिन मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं आया। इससे जल्दी आनलाइन वाहन का स्थानांतरण फिलहाह अटक गया है।

Related Articles

Back to top button