ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
बिहार

बिहार: दरभंगा में घर में छिपाकर रखे आठ थे मगरमच्छ, 3 तस्करों को पुलिस ने दबोचा

बिहार के दरभंगा में वन विभाग की टीम ने 8 मगरमच्छ के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया. वन विभाग की टीम को स्थानीय लोगों से जानकारी मिली थी कि कुछ लोग मगरमच्छ की तस्करी करने वाले हैं. जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए लोगों को गिरफ्तार किया है. तस्करों ने मगरमच्छ के बच्चे को एक घर में छिपाकर रखा हुआ था और वह उससे जल्द ही दूसरी जगह भेजने वाले थे.

दरभंगा की मनीगाछी थाने की पुलिस ने तीन तस्करों मगरमच्छ की तस्करी के मामले में रंगे हाथ अरेस्ट किया, जिसमें एक महिला भी शामिल है. गिरफ्तार तस्करों की पहचान सुपौल जिले में रहने वाले विजय बंजारा, गोविंद बंजारा और किरण देवी के तौर पर हुई हैं. मिथिला वन प्रमंडल पदाधिकारी भास्कर चंद्र भारती ने बताया कि मनीगाछी में रहने वाले लोगों ने वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल की टीम को सूचना दी थी कि कुछ लोगों ने अपने घर में मगरमच्छ को रखा हुआ है, जो उसकी तस्करी करते है.

छापेमारी कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया

मामले की जानकारी होते ही टीम एक्टिव हो गई और उन्होंने मानीगाछी में छापेमारी पर 8 मगरमच्छ के बच्चों को रेस्क्यू कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया. छापेमारी के दौरान वन विभाग की टीम को बड़े मगरमच्छ की खाल भी मिली है. बताया जा रहा है कि मगरमच्छ को तस्करी के लिए लाकर एक मकान के कमरे में रखा हुआ था. मामले की जानकारी होते स्थानीय लोगों भी भीड़ मगरमच्छ को देखने के लिए जुट गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि संरक्षित वन्य प्राणियों की लगातार तस्करी की जा रही है.

Related Articles

Back to top button