ब्रेकिंग
Chhattisgarh Yuva Udaan 2026: कोरबा में युवाओं को मिली साइबर सुरक्षा और करियर की अहम टिप्स Dhanbad Encroachment: 21 साल बाद बारामुड़ी से हटाए जाएंगे 200 परिवार? दुर्गा पूजा में रांची वालों ने तोड़े ट्रैफिक नियम, पुलिस ने वसूला 3 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना Palamu Crime: तरहसी केस में DNA और FSL रिपोर्ट आई, पानी में डूबने से गई थी जान झारखंड: बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बनी चीजों की बढ़ेगी बिक्री, जेल का होगा सौंदर्यीकरण IIT ISM धनबाद न्यूज़: निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा को मिलेगा 'महान शिक्षक पुरस्कार 2026' पलामू: सहिया गीता देवी हत्याकांड में FIR दर्ज, 48 घंटे में खुला Giridih Police Action: 13 चोरी की घटनाओं का खुलासा, सोना और नकदी के साथ सात अपराधी अरेस्ट Bokaro Steel Plant: विस्थापित अप्रेंटिस संघ का आंदोलन समाप्त, नियोजन पर बनी सहमति झारखंड: सरकारी स्कूलों में पोशाक और स्वेटर की राशि का इंतजार
मध्यप्रदेश

‘वोट जिहाद’ जांच मामले में ED को मिले 255 बैंक अकाउंट्स, पैसों का भड़काऊ गतिविधियों के लिए होता था इस्तेमाल

देशभर में वोट जिहाद मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपने ऑपरेशन “असली कुबेर” में कई चौंकाने वाली जानकारी मिल रही हैं. ईडी के सूत्रों के मुताबिक ऐसे जांच एजेंसी को 255 ऐसे बैंक अकाउंट की जानकारी मिली है, जो संभावित रूप से आतंकी फंडिंग से जुड़े हैं. जांच से पता चलता है कि ये एक मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क हैं, जो कथित तौर पर राजनीतिक संस्थाओं से भी जुड़ा हुआ है.

मनी लॉन्ड्रिंग और वोट जिहाद कनेक्शन मामले की छानबीन में जुटे प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों को अपनी छानबीन में पता चला है कि 255 बैंक अकाउंट्स में से कई एकाउंट्स गलत तरीके से हिंदू युवकों-युवतियों के नाम, एड्रेस और फर्जी आधार पर खोले गए थे, जिनका इस्तेमाल केवल बड़ी रकम इकट्ठा करने के लिए किया गया था. बाद में इन पैसों को व्यवस्थित तरीके से कई अन्य खातों में स्थानांतरित कर दिया गया.

इन 255 बैंक अकाउंट्स में कुछ राष्ट्रीयकृत बैंक भी शामिल हैं ईडी सूत्रों के मुताबिक इन अकाउंट्स से ट्रांसफर हुआ पैसे का इस्तेमाल प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से धार्मिक राजनीति और भड़काऊ गतिविधियों के लिए किया गया है. फिलहाल एजेंसी इन खातों, लेन-देन और व्यक्तियों के बीच संबंधों का पता लगा रही है.

Related Articles

Back to top button