ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
राजस्थान

रात को दबे पांव ट्रक ड्राइवर के साथ भागी 19 साल की लड़की, शादी करके अब सताने लगा इस बात का डर…

इंस्टाग्राम पर प्यार, फिर एक साल बाद लव मैरिज… लेकिन शादी के एक महीने बाद नवविवाहित जोड़ा डर के साए में रहने को मजबूर है. दोनों ने थक हारकर पुलिस से मदद मांगी है. मामला राजस्थान के झुंझुनूं का है. यहां 19 साल की लड़की की साल भर पहले इंस्टाग्राम पर एक ट्रक ड्राइवर से दोस्ती हुई. दोस्ती इतनी गहरी हुई कि दोनों का अफेयर चल पड़ा. लड़की ने घर में कहा कि वो ट्रक ड्राइवर से शादी करना चाहती है. लेकिन उसके परिवार वालों को यह रिश्ता मंजूर न था.

लड़की के लाख मनाने पर भी घर वाले नहीं माने. उन्होंने लड़की का रिश्ता कहीं और तय कर दिया. लेकिन एक मौका पाकर रात के वक्त लड़की घर से भाग गई. उसने प्रेमी ट्रक ड्राइवर से शादी कर ली. शादी को अभी महीना भी पूरा नहीं हुआ है कि दोनों को धमकियां मिलने लगीं. दुल्हन ने अपने ही परिवार पर जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार, झुंझुनूं जिले के चिड़ावा की 19 साल की लड़की ने चूरू जिले के हमीरवास निवासी ट्रक ड्राइवर से लव मैरिज की तो बवाल मच गया. दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी. एक साल में यह दोस्ती प्यार में बदल गई. ट्रक ड्राइवर के प्यार में डूबी यह लड़की 19 साल जिस घर में रही उसे रातों रात छोड़ दिया और सारे रिश्ते नाते तोड़कर अपने प्रेमी ट्रक ड्राइवर से नाता जोड़ लिया. लड़की का कहना है कि उसने घरवालों को इस बारे में बताया था लेकिन उन्होंने यह शादी नहीं करने के लिए दबाव बनाया.

21 साल का है ट्रक ड्राइवर सुनील

लड़की का आरोप है कि घरवाले उसकी दूसरी जगह शादी करना चाहते थे. लिहाजा उसे घर बार छोड़ना पड़ा. लव मैरिज करने वाली करीना वर्मा ने बताया कि उसने आठवीं कक्षा तक पढ़ाई की है. उसने हमीरवास के सुनील कुमार प्रजापत (21) से अपनी मर्जी से लव मैरिज की है. सुनील कुमार ट्रक ड्राइवर है. वह भी आठवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है. करीना ने बताया की 1 साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर जान पहचान हुई थी. इसके बाद दोनों सोशल मीडिया और मोबाइल पर बातें करने लग गए. दोनों की दोस्ती जब गहरी हो गई तो उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया.

राजस्थान से पहुंचे हिसार

करीब 1 महीने पहले करीना ने घरवालों को सुनील के बारे में अपने बताया. लेकिन घरवालों ने यह कहते हुए इस शादी से इनकार कर दिया कि वे उसे उसकी मर्जी से शादी नहीं करने देंगे. परिवार के लोगों ने दूसरी जगह उसकी रिश्ते की बात चलानी शुरू कर दी थी. इस पर करीना ने 8 दिसंबर की रात को घर छोड़ दिया. उस वक्त घर के सभी लोग सो रहे थे. वह दबे पांव घर से निकली और प्रेमी सुनील के पास पहुंच गई. उसके बाद दोनों हिसार चले गए.

अब दोनों को जान के लाले पड़ रहे हैं

फिर 9 दिसंबर को आर्य समाज में शादी कर ली. करीना के लापता होने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. परिजनों ने चिड़ावा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी. करीना ने बताया कि अब दोनों को जान से मारने की धमकी मिल रही है. इसलिए वह सुनील को साथ लेकर एसपी दफ्तर सुरक्षा के लिए पहुंची और मदद मांगी. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

Related Articles

Back to top button