ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
उत्तरप्रदेश

बुलंदशहर: पति 3 साल से पत्नी का करा रहा रेप… सऊदी में बैठकर देखता वीडियो और बदले में लेता पैसे

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला ने अपने ही पति पर आरोप लगाया है कि उसका पति दुबई में है और उसके पति के दोस्त पिछले तीन साल से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं. यही नहीं महिला ने बताया कि उसके पति के दोस्त महिला के साथ दुष्कर्म करते हुए वीडियो बनाकर उसके पति को भेजते हैं, जिसके बदले महिला का पति पैसे लेता है.

ये मामला बुलंदशहर के गुलौठी का है. महिला की शादी गुलौठी के रहने वाले एक युवक से 15 साल पहले साल 2010 में शादी हुई थी. उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं. उसका पति सऊदी में रहकर काम करता है. साल में एक या दो बार अपने परिवार से मिलने के लिए आता है. महिला ने आरोप लगाया कि तीन साल पहले उसका पति अपने दो दोस्तों को लेकर घर आया और महिला के साथ दुष्कर्म कराया.

बच्चों के लिए चुप रही महिला

महिला ने शिकायत करते हुए बताया कि वही दो दोस्त पति की गैर-मौजूदगी में भी महिला के घर पर आते हैं और उसके साथ रेप करते हैं. वह इस दौरान वीडियो भी बनाते हैं. महिला ने कहा कि जब मैंने अपने पति से उसके दोस्तों की शिकायत की तो उसने मुझे ही चुप कर दिया. उसने मुझे इसलिए चुप किया, क्योंकि उसके दोस्त उसे वीडियो भेजते हैं. रेप के बदले पैसे देते हैं. मैं अब तक सिर्फ अपने बच्चों के लिए चुप रही.

सऊदी में बैठकर देखता वीडियो

महिला ने आगे कहा कि वह मेरे साथ होने वाले दुष्कर्म का वीडियो सऊदी अरब में बैठकर देखता है. महिला ने बताया कि जब वह इसके खिलाफ आवाज उठाती, तो उसका पति उसे तलाक की धमकी देकर फिर चुप करा देता था. हाल ही में जब उसका पति आया तो महिला का उसके साथ झगड़ा हुआ. इसके बाद महिला थाने पहुंची और आपबीती बताई. महिला के भाई ने कहा कि उसकी बहन ने उसे भी 15 दिन पहले ही सारी बात बताई. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button