ब्रेकिंग
Mathura Janmashtami 2026: 200 किलो चांदी से सजा गर्भगृह, पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल;... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया NSA, ₹5 लाख का मुआवजा DM और पुलिस अफसरों से वसूलने का आदेश गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर
पंजाब

शादी में शराब-डीजे को करें ना और जीते 21 हजार रूपये, इस राज्य की पंचायत ने किया ऐलान

देश भर में कुछ ही दिनों में शादी का सीजन शुरू होने वाला है. शादियां बिना डीजे के अधूरी समझी जाती हैं. ऐसे में इसकी शुरुआत के पहले पंजाब को बठिंडा पंचायत ने एक अनोखी सी घोषणा की है. बठिंडा पंचायत की घोषणा के मुताबिक किसी भी शख्स की अगर बिना शराब और DJ के शादी होगी उसे 21 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा.

बल्लो गांव की सरपंच अमरजीत कौर ने बताया कि ये फैसला शादियों में होने वाले फिजूलखर्ची और माहौल को सही बनाने के लिए लिया गया है. कौर ने बताया कि अक्सर शादी में शराब की वजह से लड़ाई झगड़े हो जाते हैं. इसके अलावा डीजे की वजह से कई बार लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस वजह से ये फैसला लिया गया है.

अनावश्यक खर्चों को कम करने का हो रहा प्रयास

कोर ने बताया कि हम शादी समारोहों में अनावश्यक खर्चों को कम करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि पंचायत ने एक प्रस्ताव पारित किया है, जिसके तहत यदि कोई परिवार शादी में शराब और डीजे का इस्तेमाल नहीं करेगा, तो उसे 21 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा. कोर ने कहा कि इस प्रस्ताव को पूरे गांव में लागू कर दिया गया है.

11 हजार रुपये जुर्माना लगाने का फैसला

हाल ही में कुछ दिनों पहले हरियाणा के हिसार में उकलाना मंडी इलाके के गांव खैरी में पंचायत ने भी शादी में डीजे बजाने को लेकर बड़ा फैसला लिया था. पंचायत ने शादी समारोह में डीजे बजाने वाले लोगों वालों के खिलाफ 11 हजार रुपये जुर्माना लगाने की बात कही थी. पंचायत का कहना है कि गांव में लोग शादी में 3-4 दिन पहले से ही डीजे बजाने लग जाते हैं, जिससे दूसरे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसे देखते हुए पंचायत ने फैसला किया है कि अब किसी के भी घर शादी में डीजे नहीं बजेगा.

Related Articles

Back to top button