ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
मध्यप्रदेश

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 128 युवाओं से की धोखाधड़ी, क्राइम ब्रांच हत्थे चढ़ा आरोपी

इंदौर: इंदौर क्राइम ब्रांच ने सरकारी विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अनिल रसेनिया है, जो बेरोजगार युवाओं से पैसे लेकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को आरोपी के पांच बैंक खातों की जानकारी मिली है, जिनमें से दो खातों में एक करोड़ 70 लाख रुपये का लेनदेन हुआ था।

आरोपी ने 128 बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी की। युवाओं को एक होटल में फर्जी ट्रेनिंग दी जाती थी, जिससे उनका शोषण किया गया। आरोपी के खिलाफ खरगोन जिले में एक हत्या का मामला भी पूर्व में दर्ज है। क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। क्राइम ब्रांच डीसीपी ने शनिवार को बताया कि आरोपी ने खुद का ऑफिस डाल दिया था और इंदौर के बहार के लोगों से पैसे लेकर महिला बाल विकास और अन्य विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र देता था। आरोपी से और अभी पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button