ब्रेकिंग
दिल्ली संसद में गूंजा झारखंड पेपर लीक का मुद्दा! बीजेपी सांसदों का हेमंत सरकार और कांग्रेस के खिलाफ ... लोहरदगा मंडल कारा में कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप! परिजनों ने हत्या का आरोप लगा कुडू में किया नेशन... पलामू में रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग! सांसद विष्णु दयाल राम ने लोकसभा में उठाई आवाज; रुक सकेग... झारखंड में खुलेंगे 'प्रीमियम मिलेट्स कैफेटेरिया'! रांची, जमशेदपुर और देवघर से शुरुआत; सरकार देगी 1 क... झारखंड में SIR प्रपत्र भरने की आज आखिरी तारीख! 5 अगस्त को जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट; बाहरी मजदूरो... पलामू: पांकी को मिला नया और हाईटेक थाना भवन! विधायक, DIG और SP ने किया उद्घाटन; बेहतर होगी पुलिसिंग रांची सदर अस्पताल में चमत्कार! बिहार की महिला का सर्वाइकल स्पाइनल कॉर्ड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, मिली न... शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त
उत्तरप्रदेश

ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह और करबला… कौशांबी में 413 जमीन पर वक्फ बोर्ड का कब्जा, कैसे हुआ खुलासा?

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में 93 हेक्टेयर की 413 जमीनों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा मिला है. सर्वे और सत्यापन में इसका खुलासा हुआ है. सर्वे में इन जमीनों पर ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह, करबला बने पाए गए हैं. मामले की रिपोर्ट को डीएम ने शासन के लिए भेजा है. यह जमीन राजस्व अभिलेखों में जीएस लैंड में दर्ज है. वक्फ बोर्ड जीएस लैंड पर अपना दावा कर रहा है.

कौशाम्बी जिले में 413 जीएस लैंड पर वक्फ बोर्ड का कब्जा मिला है. सर्वे और सत्यापन के बाद सभी तहसीलों से आई रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद डीएम ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है. डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जिले में 93 हेक्टेयर की 413 जमीनों पर वक्फ बोर्ड का कब्जा है. ज्यादातर हिस्सो में ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह और कर्बला आदि बना हुआ है. मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है. जबकि, यह जमीन सरकारी है. राजस्व अभिलेखों में जीएस लैंड दर्ज है. उनका कहना है कि शासन से अनुमति मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

चायल तहसील में सबसे ज्यादा कब्जा

प्रशासनिक अधिकारी के मुताबिक, वक्फ बोर्ड के कब्जे में चायल तहसील में सबसे अधिक 44 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा मिला है. मंझनपुर तहसील में सबसे कम 23.11 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा है. वहीं, सिराथू तहसील में 26 हेक्टेयर भूमि पर वक्फ बोर्ड का कब्जा मिला है. जिले में 413 सरकारी जमीनों पर शिया और सुन्नी वक्फ बोर्ड की संपत्तियां मिली हैं. इनमें ज्यादातर जमीनों पर ईदगाह, कब्रिस्तान, दरगाह, करबला इत्यादि बने हुए हैं. करीब 93 हेक्टेयर का कुल क्षेत्रफल मिला है, जिसका सर्वे और सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है.

जिले की तीन तहसील में हुए सर्वे

कौशांबी जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि तीनों तहसीलों में सर्वे और सत्यापन का कार्य करवाया गया था, इसके बाद तीनों तहसीलों में जमीनों पर वक्त बोर्ड के कब्जे की जानकारी मिली है. सबसे ज्यादा कब्जा चायल तहसील में मिला है. फिर सिराथू तहसील के कड़ा में मिला है. इसके बाद मंझनपुर तहसील में जानकारी सामने आई है. फिलहाल तीनों रिपोर्ट को मंगा लिया गया है और शासन को लिखकर जानकारी भेजी जा रही है.

Related Articles

Back to top button