ब्रेकिंग
CM Vishnu Deo Sai Delhi Visit: दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और सीएम रेखा गुप्ता की मुलाकात;... Chhattisgarh Monsoon 2026: केरल में 26 मई को ही दस्तक देगा मानसून; जानें छत्तीसगढ़ में कब होगी पहली ... Jabalpur Jain Samaj: रीवा हादसे के विरोध में जबलपुर में जैन समाज का फूटा गुस्सा; सड़कों पर उतरा जनसै... Gwalior Tighra Dam: ग्वालियर के तिघरा बांध पर पिकनिक मनाने गए दो दोस्तों की पानी में डूबने से दर्दना... Indore-Betul Highway Jam: इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे के धनतालाब घाट पर लगा भीषण जाम; सैकड़ों वाहन फंसे Anuppur Farmers Protest: अनूपपुर में किसानों का बड़ा आंदोलन; चंदास चौराहे पर ट्रैक्टर खड़े कर किया च... Dhar Bhojshala: भोजशाला पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव; मां वाग्देवी की पूजा कर यज्... Bhopal Fire News: भोपाल के रचना टॉवर में भीषण आगजनी; इलेक्ट्रिक स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से भड़कीं लप... Bhopal Twisha Case: रिमांड पर आरोपी पति समर्थ सिंह बदल रहा बयान; पुलिस कमिश्नर ने कहा- जांच भटकाने क... Datia Forest Fire: दतिया के आदिवासी डेरा में जंगल की आग का तांडव; 12 घर जलकर खाक, खुले आसमान के नीचे...
देश

बोकारो के जंगलों में एनकाउंटर, महिला समेत दो नक्सली ढेर

झारखंड के बोकारो जिले में सुरक्षबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई. जिले के नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर क्षेत्र के जंगल में हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर हुए हैं. इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है. सुरक्षाबलों को उनके पास से एके-47, इंसास समेत भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं. मुठभेड़ में झारखंड के दो जवानों के घायल होने की खबर भी है. मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है. इन जंगलों में बुधवार सुबह से ही मुठभेड़ जारी है.

नक्सली मुक्त झारखंड बनाने के उद्देश्य से लगातार सुरक्षाबलों के द्वारा नक्सलियों के खात्मे को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में बुधवार को राज्य के बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह प्रखंड के पेंक नारायणपुर क्षेत्र के जंगल में बड़ी संख्या में नक्सलियों के मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर सुरक्षाबल वहां पहुंचे. सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो नक्सली ढेर हुए हैं.

दो नक्सली ढेर, महिला भी शामिल

सर्च अभियान के उपरांत सुबह जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. भीषण मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया. उनके पास से एके-47, इंसास समेत भारी मात्रा में हथियार और गोलियां बरामद हुआ है. जानकारी के मुताबिक, भीषण मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के दो जवान भी घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि बुधवार अहले सुबह से ही नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है.

एक दिन पहले गिरफ्तार किया था इनामी नक्सली

मंगलवार की शाम बोकारो जिला के ही चंद्रपुरा बीएड कॉलेज मोड़ के समीप से पुलिस की टीम ने एक 15 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सली रणविजय महतो को गिरफ्तार किया था. आशंका व्यक्त की जारी है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया नक्सली से पूछताछ के आधार पर ही बुधवार को यह कार्रवाई की गई. इसी क्रम में नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गयाम, जिसमें दो नक्सली मारे गए हैं, जबकि दो पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की बात सामने आ रही है.

Related Articles

Back to top button