ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal Highway: शहपुरा फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, रेलिंग तोड़ 20 फीट नीचे कार पर गिरा अनियंत... सीधी सड़क हादसा: तूफानी रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 2 युवकों की मौके पर मौत MP Fuel Price Update: मध्य प्रदेश में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! सीएम मोहन यादव ने वैट (VAT) कटौती के ... Sardar Sarovar Dam: विस्थापितों को बड़ी सौगात, मोहन सरकार कराएगी मुफ्त में भूखंडों की रजिस्ट्री; जान... Sheopur Cyber Crime: श्योपुर में AI से बनाया युवती का अश्लील वीडियो, फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल; ... कफ सिरप कांड में एक और मौत: नागपुर AIIMS में 3 महीने तक जिंदगी के लिए लड़ा हर्ष, अंत में हार गया जंग... नगर निगम कर्मचारियों का हल्ला बोल: महीनों से नहीं मिली सैलरी तो फूटा गुस्सा, दफ्तर के बाहर अनिश्चितक... Weather Update: अगले 5 दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा तापमान; IMD का नया अ... Pune Porsche Case: पोर्श कांड के 3 आरोपियों को मिली जमानत, फूट-फूटकर रो पड़े अश्विनी कोष्टा के पिता;... Usman Tariq Controversy: भारतीय अंपायर ने पाकिस्तानी गेंदबाज को दिया 'क्लीन चिट', कैमरन ग्रीन को मां...
उत्तरप्रदेश

सुहागरात पर दुल्हन बोली- मैं तुम्हारे बच्चे की… सुनते ही दूल्हे का चढ़ा पारा, गला घोंटकर मार डाला

शादी की पहली रात दुल्हन ने ऐसा सच बताया जिसके बाद दूल्हे ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर डाली. मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं का है. पुलिस ने आरोपी दूल्हे और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस केस में बाकी के 5 आरोपी फरार है. गिरफ्तार पति ने ऐसा खुलासा किया जिसे जानकर पुलिस भी हैरान रह गई.

मामला अलापुर कस्बे का है. यहां के रहने वाले यादराम के 17 साल के बेटे नीरज की शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन के गांव डभौरा सिमरा निवासी रामनिवास की बेटी के साथ 22 जनवरी को शादी हुई थी. बकौल नीरज, उसका पहले से अपनी पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. रिश्तेदारी में होने के चलते दोनों की शादी करा दी गई. दोनों के बीच शादी से पहले भी संबंध बने थे, लेकिन उसने कभी खुद के गर्भवती होने की जानकारी नहीं दी थी.

नीरज ने पुलिस को बताया- सुहागरात पर पत्नी ने जब मुझे बताया कि वो ढाई महीने की गर्भवती है तो मैं सन्न रह गया. मुझे विश्वास ही नहीं हुआ. मैंने इसकी जानकारी घर वालों को दी. परिवार और आसपास के लोग तानें मारने लगे. तरह-तरह की बातें मैं बर्दाश्त नहीं कर पया और मां के साथ मिलकर मैंने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.

महिला के पिता ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट

शाहजहांपुर जिले के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव डभौरा सिमरा के रहने वाले रामनिवास ने अपनी बेटी नीरज की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. उन्होंने आरोप लगाया कि पति छज्जू उर्फ पुष्पेंद्र, सास कांता, ससुर यादराम, जेठ रवि, नंद अंजू, चाचा ससुर लालाराम और दिनेश ने दहेज की मांग पूरी न होने पर नीरज की गला दबाकर हत्या कर दी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति छज्जू और सास कांता को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी पांच आरोपी अब भी फरार हैं.

Related Articles

Back to top button