ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
उत्तरप्रदेश

ऑनलाइन हुआ प्यार, अब अमेरिकी लड़की ने यूपी के लड़के से रचाई शादी… दुल्हन को देखने के लिए उमड़ी भीड़

ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन. इन्हीं चंद लाइनों को चरितार्थ करने अमेरिका से लड़की कुशीनगर चली आई. अमेरिका में फैशन डिजाइनर का काम करने वाली लड़की का दिल कुशीनगर के एक युवक पर आया. जिसके बाद भारत आकर हिंदू रीति रिवाज के साथ अमेरिकी लड़की सात फेरे लेकर शादी के बंधनों में बंध गई. अब यह अनोखी शादी देश में चर्चा का विषय बनी हुई है.

कुशीनगर जिले के विकास खंड सुकरौली के पिडराघूर दास गांव में रहने वाला एक किशन की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से अमेरिका के कैलिफोरनिया की रहने वाली थूई से मुलाक़ात हुई. इसके बाद व्हाट्सएप चैटिंग के साथ-साथ दोनों के बीच बातचीत कॉल पर भी होने लगी और दोनों की बातचीत कब प्यार में बदल गई इसका एहसास तक नहीं हुआ.कोरोना काल के बाद हालात सामान्य होने के बाद दोनों ने मिलने का मन बनाया और युवती 2021 में दिल्ली आ गई.

पिता से मिलाने ले गई थी युवती

लडके ने युवती को अपने परिवार के सदस्यों से मिलवाया तभी से दोनों परिवारों के बीच बातचीत होने लगी. 2023 में दिवाली के दौरान युवती अपने दोस्त के साथ उसके गांव आई और उसके परिवार के साथ रहकर वहां के रहन सहन और रीति रिवाजों के बारे में जाना. इसके बाद युवती अपने कुशीनगर के दोस्त को पिता तन ताहन वो से मिलने के लिए वियतनाम ले गई. माता तुयेत वन नगयुन जो अपने दूसरे बच्चों के साथ कैलिफोर्निया में रहती हैं.

हिंदू रीति-रिवाजों से की शादी

वीजा न मिलने की वजह से वह किशन से नहीं मिल पाई. दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद युवक के गांव में पूरे धूमधाम के साथ शादी संपन्न हुई. लड़के के पिता, माता और रिश्तेदारों ने दोनों पक्ष के कर्तव्यों का निर्वहन किया. इसी दौरान बड़ी संख्या में दुल्हन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई थी. किशन और अमेरिकी युवती थूई ने बताया कि दोनों ने लगभग चार साल तक एक दूसरे को समझने के बाद शादी करने का फैसला लिया. युवती ने नमस्ते करते हुए बताया कि हमें भारतीय संस्कृति और यहां के लोगों का सामान्य व आसान जीवन शैली बहुत पसंद हैं.

युवक के परिवार में उसके माता-पिता, दादा-दादी और बहन सभी हमें प्यार करतीं हैं. भाषा अलग होने से थोड़ी दिक्कत होती हैं, लेकिन लडके की वजह से सब आसान हो जाता है.

(रिपोर्ट- कुंदन/गोरखपुर)

Related Articles

Back to top button